Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
खेल-जगत

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खेलने देगा BCC, रखी शर्त

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते जगजाहिर हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी दोनों देशों के रिश्ते को समझते हुए आपस में सीरीज नहीं खेलती है। यहां तक कि एशिया इलेवन की टीम में भी भारत पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ शामिल नहीं होना चाहता। बांग्लादेश में वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी तभी शामिल होंगे जब पाकिस्तानी खिलाड़ी उसमें ना खेलें।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने देश के फाउंडर शेख मुजीब उर रहमान का जन्मशताब्दी मना रही है। इस मौके पर दो टी20 मैच का आयोजन किया जाना है। बांग्लादेश में इस मौके पर एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से इन मैच को आधिकारिक दर्जा देने की गुजारिश की गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को देखते हुए यह साफ है कि मैच में दोनों देशों में से किसी एक टीम के ही खिलाड़ी भाग लेंगे।

भारत पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहता है और ऐसे में यह तय है कि एशिया इलेवन की टीम में वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नहीं शामिल होगा।

BCCI के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस से बात करते हुए इस बात को साफ किया। उनका करना था कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एशिया इलेवन में होंगे ऐसा कुछ होने ही नहीं वाला है क्योंकि जो संदेश मिला है उसके मुताबिक पाकिस्तान के खिलाड़ियों को न्योता नहीं भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, “जो बात हमें पता है कि एशिया इलेवन की टीम में कोई भी पाकिस्तान का खिलाड़ी नहीं होगा। जो संदेश मिला है उसके मुताबिक तो यह सवाल ही नहीं उठता कि दोनों देश साथ में आ रहे हैं या फिर किसी एक को चुना जाएगा। सौरव गांगुली इस बात को तय करेंगे कि वो कौन से पांच भारतीय खिलाड़ी होंगे जो एशिया इलेवन की टीम में शामिल होंगे।”

गौरतलब है हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने भारत की सुरक्षा को पाकिस्तान से भी खराब बताया था। उन्होंने कहा था, “हमने साबित किया कि पाकिस्तान सुरक्षित है। अगर कोई यहां नहीं आता है तो वह इस बात को साबित करना चाहिए कि यह जगह असुरक्षित है। इस वक्त तो भारत में पाकिस्तान कि तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षा को लेकर खतरा है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!