Breaking News :
>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बंशीधर भगत ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पार्टी जनों से की अपील – प्रधानमंत्री राहत कोष में दें योगदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2020, गुरुवार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर पार्टीजनों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दें। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता 10-10 लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करे। उधर, लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तक पार्टी 118300 लोगों तक पहुंची है।

सोशल मीडिया के जरिये अपने वीडियो संदेश में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान असहाय लोगों की मदद को कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना संकट से निबटने के मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ता से कहा है कि वह कम से कम सौ रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दें। साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने प्रदेशभर के सभी पार्टीजनों से संकट की इस घड़ी में सहयोग की अपेक्षा की है।

उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि कोरोना संकट के दृष्टिगत लॉकडाउन के दरम्यान गरीब, असहाय व बुजुगरें तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत 31 मार्च तक 84,385 भोजन पैकेट, 12540 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मोदी रसोई भी संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से प्रधानमंत्री केयर में अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग की अपील भी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!