Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

इस सप्ताह लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, अगले महीने होगी हड़ताल

सभी सरकारी और निजी बैंक आज से तीन दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। यही नहीं, अगले महीने में भी बैंकों की कई सारी छुट्टियां होंगी। इसलिए अगर आपको समय पर अपने बैंकिंग कार्य पूरे करने हैं, तो आपको बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) को ध्यान में रखते हुए चलना होगा। महाशिवरात्रि के चलते आज शुक्रवार को बैंक नहीं खुलेंगे। इसके बाद कल शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को भी बैंक नहीं खुलेंगे। इस तरह लगातार तीन दिन बैंकिंग कार्य बाधित रहने वाले हैं।

अगले महीने यानी मार्च 2020 की बात करें, तो इसमें बैंकों की तीन दिन की हड़ताल रहने वाली है। बैंकों की यह हड़ताल (bank strike) 11 से 13 मार्च को रहने वाली है। लेकिन ये तीन दिन की हड़ताल ग्राहकों के लिए काफी भारी पड़ सकती है, क्योंकि ये तीन दिन बुधवार गुरुवार और शुक्रवार को पड़ने वाले हैं।

बैंकों की हड़ताल से पहले 7 और 8 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि 7 मार्च को दूसरा शनिवार पड़ रहा है और 8 मार्च को रविवार। इसके बाद बैंक सिर्फ दो दिनों के लिए खुलेंगे और हड़ताल शुरू हो जाएगी। तीन दिन की हड़ताल के बाद बैंक एक दिन 14 मार्च को खुलेंगे और फिर रविवार आ जाएगा, जिस कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 10 मार्च को भी होली के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बैंकों की इन छुट्टियों के चलते ग्राहकों के चेक क्लियरेंस जैसे महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य रुक सकते हैं। अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पुरा करने के लिए ग्राहकों को बैंकों की छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!