Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने तकनीक के माध्यम से महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब के साथ की साझेदारी

आरबीआईएच द्वारा स्व-नारी टेकस्प्रिंट की शुरुआत – एक ऐसा कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए डिजिटल समाधान विकसित करना है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने देश में महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। आरबीआईएच ने “स्व-नारी“ के नाम से लैंगिक एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित एक कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को केंद्र में रखते हुए, तकनीक की मदद से उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें स्वावलंबी बनाना है। आरबीआईएच ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए ’स्व-नारी टेकस्प्रिंट’ के प्रथम संस्करण की शुरुआत की है, तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा भी लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए डिजिटल समाधान तैयार करने के लिए स्केल-अप पार्टनर के रूप में इसमें अपना सहयोग दे रहा है।

टेकस्प्रिंटस समस्या-समाधान हेतु ऐसे सत्र हैं, जो तकनीक की मदद से जटिल समस्याओं के समाधान के लिए नवोन्मेषिता और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देते हैं। स्व-नारी टेकस्प्रिंट का मुख्य उद्देश्य तकनीक का उपयोग करके भारत में महिलाओं के वित्तीय समावेशन की स्थिति को बेहतर बनाना है और यह महिलाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्ट-अप्स तथा तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में काम करेगा, जो भारत में निम्न एवं मध्यम आय वर्ग की वंचित महिलाओं और उनके स्वामित्व वाले उद्यमों के लिए स्मार्ट, रचनात्मक एवं सस्टनेबल समाधान तैयार करेगा. ’स्व-नारी टेकस्प्रिंट’ का आयोजन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 के दौरान किया जाएगा।

इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह खीची, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “तकनीक की मदद से देश की गंभीर समस्याओं का समाधान का विचार सचमुच बेहद प्रभावशाली है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा को आरबीआईएच की ’स्व-नारी टेकस्प्रिंट’ पहल में अपना सहयोग देने पर गर्व है, जो भारत में लैंगिक असमानता को दूर करने में बेहद मददगार है। नवोन्मेषिता एवं परस्पर-सहयोग पर केंद्रित इस मुहिम से महिलाओं के लिए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित होंगे, जो उनके वित्तीय समावेशन में गति लाएगा और इससे देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।”

स्व-नारी टेकस्प्रिंट देश के फिनटेक, वित्तीय सेवा प्रदाताओं, नवप्रवर्तकों और विषय-विशेषज्ञों को एकजुट करेगा, ताकि इसके माध्यम से सभी के सहयोग और परस्पर विचार-विमर्श के माध्यम से विशिष्ट समस्याओं का समाधान निकाला जा सके तथा वास्तविक समय में प्रोटोटाइप सॉल्यूशन की कोडिंग की जा सके।

इस संबंध में 7 ऐसी समस्याओं की पहचान की गई है एवं उनका विवरण तैयार किया गया है, तथा इनमें भागीदारी के लिए 2 इवेंट ट्रैक उपलब्ध कराए गए हैं। एक ट्रैक उपयोगकर्ताओं द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन के लिए उपयोगी पर्याप्त सुविधाओं के साथ न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) बनाने पर केंद्रित होगा। दूसरा ट्रैक अन्य लोगों के सहयोग से समस्याओं को हल करने और प्रोटोटाइप तैयार करने पर केंद्रित होगा। इस संबंध में पंजीकरण की प्रक्रिया http://www.swanaritechsprint.in पर जारी है।

आरबीआईएच ने “जेंडर एंड फाइनेंस इन इंडिया“ शीर्षक से एक श्वेतपत्र भी जारी किया है जो स्व-नारी टेकस्प्रिंट का समर्थन करता है और यह http://www.swanaritechsprint.in उपलब्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!