Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कार ऋणों पर ब्याज दरों में की कटौती की घोषणा

प्रोसेसिंग शुल्क में छूट के साथ कार ऋण की ब्याज दरों को घटाकर 7.00 प्रतिशत किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2022, बुधवार, देहरादून। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने कार ऋण की ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है जो 7.00 प्रतिशत प्रति वर्ष (पहले 7.25 प्रतिशत प्रति वर्ष) से शुरू है. इसके अलावा, बैंक ने 30 जून 2022 तक की सीमित अवधि के लिए प्रोसेसिंग शुल्क में एकसमान जीएसटी सहित 1500/-रुपये की कटौती की घोषणा की है।

ऋण के प्रोसेसिंग शुल्क में छूट के साथ 7.00 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू हो रही नई दर, नई कार की खरीद पर उपलब्ध है। विशेष दर का यह प्रस्ताव ऋण लेने वाले ग्राहक की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर श्री एच. टी. सोलंकी, महाप्रबंधक – मॉर्गेज एवं अन्य रिटेल आस्तियां, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन ने मोटर-वाहन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन अर्थव्यवस्था की गतिविधियों के धीरे-धीरे शुरू होने और लोगों के बीच स्वयं के वाहनों में सफ़र करने की इच्छा की वजह से कार ऋण की माँग में लगातार बढ़ोतरी नज़र आ रही है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार ऋण की ब्याज दर में गिरावट और प्रोसेसिंग शुल्क में कटौती की वजह से ग्राहकों के लिए अपनी पसंदीदा कार खरीदना आसान और पहले से ज़्यादा किफायती हो जाएगा।”

श्री सोलंकी ने आगे कहा, “कार ऋण लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने पूर्व-अनुमोदित ग्राहकों के लिए ऋण हेतु आवेदन करने, मंजूरी प्राप्त करने और संवितरण के लिए एक सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध करवा रहा है। बैंक की सेवाएँ मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस प्लेटफॉर्म के साथ-साथ हुंडई मोटर इंडिया के क्लिक टू बाय पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों के लिए कार खरीदने की पूरी प्रक्रिया बेहद सुविधाजनक और बाधा-रहित हो गई है।”

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार ऋण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा तुरंत मंजूरी पाने के लिए, कृपया https://www.bankofbaroda.in/ पर जायें। ग्राहक पूरे भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की बैंक शाखाओं के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने गृह ऋण की ब्याज दरों में भी कटौती की घोषणा की है, जो 6.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू है और प्रस्ताव यह 30 जून, 2022 तक उपलब्ध है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!