Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने लगाया एक सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार। बांग्लादेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश भर में सोमवार से एक हफ्ते तक देशव्यापी लॉकडाउन का आदेश दिया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के हवाले से बताया गया है कि  बांग्लादेश के सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादिर ने शनिवार को पत्रकरों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। बांग्लादेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,830 नए मामलों को दर्ज किए गए है, जो एक दिन में सबसे अधिक संख्या  है।

बांग्लादेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 6 लाख 24 हजार 594 पहुंच गई है। बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 50 नई मौत से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,155 हो गया है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 5,358 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले साल मार्च में देश में महामारी के बाद से सबसे अधिक एकदिवसीय उछाल है।

बांग्लादेश में सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव कादिर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने व कम करने के लिए सरकार ने सोमवार से सात दिनों के लॉकडाउन को लागू करने का फैसला किया है, क्योंकि देश भर में मौतों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, यह आदेश आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा। सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक 18-सूत्रीय निर्देश जारी किया, जिसमें संक्रमण की उच्च दर वाले क्षेत्रों में सभी सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध शामिल है। इसमें सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार के आयोजनों में सभाओं को सीमित करने के लिए कहा गया है। आगे कहा गया है कि बसों को यात्रियों को उनकी बैठने की क्षमता से आधे से अधिक ले जाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्रियां खुली रहेंगी और श्रमिक कोरोना गाइडलाइंस का पालन करके शिफ्ट में काम कर सकते हैं। राज्य सरकार के लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने ढाका ट्रिब्यून के हवाले से कहा, ‘इस बंद के दौरान हर कार्यालय और अदालत बंद रहेंगे, लेकिन उद्योग और मिलें रोटेशन पर अपना काम जारी रखेंगी।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!