Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

समय से पूर्व कुम्भ समाप्ति के चलते अखाड़ों के बीच घमाशान : बैरागी अखाड़ों ने कुंभ का विसर्जन करने वाले अखाड़ों को चैत्र पूर्णिमा के स्नान में शामिल नहीं होने देने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, हरिद्वार। समय से पूर्व कुम्भ समाप्ति के चलते अखाड़ों के बीच घमाशान शुरू हो गया है। बैरागी अखाड़ों ने घोषणा की है कि कुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले, कुंभ का विसर्जन करने वाले अखाड़ों को वह चैत्र पूर्णिमा के स्नान में अपने साथ शामिल नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि यह स्नान केवल सात अखाड़े ही करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले अखाड़ों ने चैत्र पूर्णिमा स्नान की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने कुंभ मेला आइजी संजय गुंज्याल को बैरागी कैंप क्षेत्र में बुलाकर इससे अवगत करा दिया है। साथ ही उनसे इसके मुताबिक ही चैत्र पूर्णिमा स्नान की व्यवस्था बनाने की मांग की गई है।

बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार को बैरागी अणियों की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान निर्मोही अणि के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास और निर्वाणी अणि के सचिव श्रीमहंत गौरी शंकर दास ने कहा कि जब जूना अग्नि, आह्वान निरंजनी, आनंद और अटल अखाड़े ने अपने-अपने कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दी है। साथ ही कुंभ का विसर्जन कर दिया तो अब उनका चैत्र पूर्णिमा के स्नान से क्या लेना-देना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!