Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

‘स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित किया जाएगा, भारत के प्रमुख चार धामों में से एक बदरीनाथ धाम

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० जनवरी २०२१, शनिवार। भारत के प्रमुख चार धामों में से एक बदरीनाथ को ‘स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए देश के शीर्षस्थ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत भी वित्तीय सहयोग लिया जाएगा। इस कड़ी में प्रदेश सरकार ने कोशिशें शुरू कर दी हैं।

शुक्रवार को नई दिल्ली में ऊर्जा, कोयला, पेट्रोलियम और जलशक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पीएसयू के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बदरीनाथ के मास्टर प्लान के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही धाम के विकास में सहयोग का आग्रह किया। बताया गया कि कुछ पीएसयू ने इस सिलसिले में सैद्धांतिक सहमति भी प्रदान कर दी है।केदारनाथ की भांति बदरीनाथ धाम को भी विकसित करने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर राज्य सरकार ने बदरीनाथ का मास्टर प्लान तैयार किया है।

इसके तहत होने वाले कार्यों के लिए धन जुटाने के मकसद से दिल्ली में पीएसयू के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि नर-नारायण पर्वत के मध्य स्थित बदरीनाथ धाम श्रद्धालुओं की असीम आस्था का केंद्र है। प्रति वर्ष 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, सीमित संसाधन व भौगोलिक प्रतिबंधों के मद्देनजर यह आवश्यक है कि धाम की क्षमता बढ़ाने को इसे मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाए।

जावलकर ने कहा कि बदरीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत होने वाले कार्यों में पर्यावरणीय संतुलन व स्थानीय हितधारकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। प्लान के तहत बदरीनाथ में मंदिर परिसर का विकास, प्लाजा, सड़क और घाटों का निर्माण, कमांड कंट्रोल सेंटर, स्ट्रीट फसाड, रोड एलाइनमेंट, भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर विभिन्न कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

पीएसयू के प्रतिनिधियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अधिप्राप्ति नियमों और सीएसआर के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। अधिकांश निर्माण कार्य सरकारी भूमि पर प्रस्तावित हैं। यदि निजी भूमि की जरूरत पड़ती है तो भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। इस दौरान कुछ पीएसयू के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके निदेशक मंडल द्वारा सीएसआर के तहत बदरीनाथ धाम के विकास में सहयोग देने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।

पर्यटन सचिव ने जानकारी दी कि केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ही बदरीनाथ मास्टर प्लान के लिए नोडल संस्था के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने इस बड़े उद्देश्य की प्राप्ति को भूदान और धन दान का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर बदरीनाथ में पर्यटन सुविधाएं विकसित होने से श्रद्धालु बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए अच्छी आमदनी वाले रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह प्रोजेक्ट स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने में मददगार होगा।

बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहे। इनमें एस. सुब्बाराव (एचपीसीएल), एसएस प्रतिभान व डीके सिंह (ओएनजीसी), डीके पटेल (एनटीपीसी), केआर मुरारी (पीएफसी), आरएन सिंह (टीएचडीसी), एचएस मिश्रा (कोल इंडिया), आरके अग्रवाल व विश्वजीत बासु (एनएचपीसी), अपूर्व चतुर्वेदी (ऑयल इंडिया लि.), एलएल खोंगसाई (इंडियन ऑयल कारपोरेशन), डीआर गोखले व रजनीश वर्मा (बीपीसीएल) शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!