Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

मसूरी सहित बदरीनाथ केदारनाथ में जमकर हिमपात हुआ

उत्तराखंड में सोमवार रात से बिगड़ा मौसम का मिजाज और तल्ख हो गया। मसूरी सहित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में पहाड़ों पर जमकर हिमपात हुआ। वहीं, मैदानी इलाकों में मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश का दौर पुरी रात भर चलता रहा। बुधवार की सुबह आठ बजे से कुछ इलाकों में बारिश रुकी तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बर्फबारी के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग बाधित हैं।

देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदान क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत नहीं हैं। विभाग ने इस दौरान 2000 मीटर की ऊंचाई तक के स्थानों पर भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की चेतावनी को देखते हुए आज टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश है।

धनोल्टी में बर्फबारी, दून-मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

मौसम के करवट बदलते ही दून मसूरी समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार की दोपहर से शुरू हु्आ बारिश और बर्फबारी का दौर बुधवार की सुबह तक जारी रहा। एक ओर जहां दून और मसूरी में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा तो मसूरी, धनोल्टी-सुरकंडा में एक से दो दौर का हिमपात हुआ। यही नहीं बुधवार की सुबह भी यहां जमकर हिमपात हुआ। देहरादून से मसूरी और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढकी नजर आ रही हैं।

पारा लुढ़का

बारिश-बर्फबारी से अधिकतम पारा लुढ़क गया है और ठिठुरन में इजाफा हो गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी प्रभावित हुए, लेकिन लोनिवि और पुलिस के प्रयास से आवाजाही सुचारू रही। मसूरी में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व ओले गिरने से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। उधर धनोल्टी, सुरकंडा, बुरांशखंडा में इन सर्दियों का आठवां हिमपात हुआ। समीपवर्ती आलूफार्म, व्यूप्वाइंट, तपोवन, कद्दूखाल और नागटिब्बा में भी हिमपात हुआ।

धनोल्टी में करीब आधा फीट और सुरकंडा में एक फीट हिमपात होने का अनुमान है। धनोल्टी में लगातार सड़कों से बर्फ हटायी जा रही है, जिससे यातायात सुचारू है। धनोल्टी में पहुंचे पर्यटकों ने हिमपात का खूब आनंद लिया। समीपवर्ती पूरी यमुना व अगलाड़ घाटियों में भी पूरे दिनभर बारिश होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी और बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बारिश के दो से तीन दौर हो सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध 

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से आगे बर्फबारी के कारण बाधित है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ी टॉप में बर्फबारी के कारण बाधित है। स्याना चट्टी, हनुमान चट्टी यमुनोत्री मार्ग भी बाधित हो गया है। लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगी के पास, सुवाखोली मोटर मार्ग भी बाधित है।

जनपद उत्तरकाशी के समस्त तहसील मुख्यालय में जोरदार बारिश हुई। हो रही है। दयारा, रैथल, बार्सू, हर्षिल, गंगोत्री, यमुनोत्री, जानकीचट्टी, राड़ी टॉप, चौरंगी, सांकरी जखोल आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर————अधितम———-न्यूनतम

देहरादून———15.5————–10.2

उत्तरकाशी——06.7—————2.9

मसूरी————05.4—————2.3

टिहरी————04.2—————2.6

हरिद्वार——–15.8—————9.6

जोशीमठ——–05.3—————1.2

पिथौरागढ़——10.1—————5.6

अल्मोड़ा——–09.2—————1.6

मुक्तेश्वर——-04.4—————0.3

नैनीताल——–04.5—————4.5

यूएसनगर——17.6—————9.9

चंपावत———09.4—————2.2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!