Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

बागी-3 के शूटिंग के आखिरी शॉट से सामने आया टाइगर श्रॉफ का एक्शन लुक

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ जनवरी, २०२० (शुक्रवार)। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। बागी-3 की टीम ने विदेश से लेकर भारत के कई शहरों में अपने सीन शूट किए हैं। हालांकि, अब शूटिंग पूरी हो गई है और शूटिंग के आखिरी शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं।

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने ही आखिरी शॉट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो चश्मे के साथ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में टाइगर का भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, क्योंकि हाल ही में एक्टर ने साइबेरिया की तेज ठंड में भी कम कपड़ों में कई एक्शन सीन शूट किए हैं।

इस वीडियो में वो चश्मे के साथ एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग 12 सितंबर 2019 को शुरू हुई थी और अब खत्म हुई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म में टाइगर के साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आ सकते हैं और खास बात है कि फिल्म में भी वो टाइगर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब टाइगर और जैकी श्रॉफ एक ही फिल्म में होंगे।

पहले भी फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिसमें टाइगर श्रॉफ अपने शानदार बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। यह बागी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की वॉर फिल्म के बाद बागी-3 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!