Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

आजम खां की अब फिर सीतापुर जेल में वापसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, लखनऊ। रामपुर में आठ दर्जन से अधिक केस में नामजद सांसद आजम खां और उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां के स्वास्थ में काफी सुधार हो गया है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में करीब तीन महीने तक इलाज कराने के बाद अब दोनों लोग स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सीतापुर जिला जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती होने वाले आजम खां और उनके बेटे की फिर से सीतापुर के जिला जेल में वापसी हो रही है।

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद और मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां की अब फिर जेल में वापसी हो रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को मंगलवार को फिर जिला कारागार सीतापुर में शिफ्ट किया जाएगा। आजम खां को बेटे के साथ लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में नौ मई को भर्ती कराया गया था। उनका करीब 95 दिन तक इलाज चला। आजम खां और उनके बेटे को सीतापुर जिला जेल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

आजम खां अप्रैल के अंतिम हफ्ते में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिला कारागार सीतापुर की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आजम खां के साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे पिता-पुत्र के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने शासन की अनुमति से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था।

वहीं उनका 95 दिन तक इलाज चला। सांसद और उनके बेटे के स्वस्थ होने के बाद मंगलवार सुबह सीतापुर जिला प्रशासन को उच्च स्तर से सूचना प्राप्त हुई। सांसद और उनके बेटे को पुन: जिला कारागार में लाने के लिए भारी सुरक्षा बल के साथ ही एंबुलेंस को लखनऊ रवाना किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!