Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने विधान भवन में ली विधानसभा सदस्य के पद की शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम विधायक समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां सोमवार को रामपुर से लखनऊ पहुँचे। आजम खां के साथ ही उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम खां विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली।

विधायक आजम खां अपने बेटे के साथ करीब 10:15 बजे विधान भवन में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीधा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय का रुख किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यालय में रामपुर शहर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां तथा रामपुर के स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम खां को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक तथा विधान परिषद सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद चर्चित चेहरा बन चुके आजम खां करीब सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम राहत मिलने के बाद 20 मई को जेल से बाहर निकले आजम खां लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी विधनमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। आजम खां ही नहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां और आजम खां के समर्थक दो विधायक भी अखिलेश यादव की बैठक में मौजूद नहीं थे। यह सभी लोग रामपुर में जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं से मिल रहे थे।

विधानसभा सदस्य के पद एवं गोपनीयत की शपथ लेने के बाद आजम खां एवं उनके पुत्र आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भी भाग लेंगे। आजम खां की सीट मैनपुरी के करहल से विधायक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास ही लगी है। आजम खां का अब सत्र के चालू रहने तक लखनऊ में रहने का भी कार्यक्रम है।

आजम खां के सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे आजम खां के अगले कदम को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रविवार शाम को तस्वीर उस समय काफी कुछ साफ हो गई जब अखिलेश यादव की ओर से बुलाई गई समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक से आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम नदारद रहे। अखिलेश यादव के बागी चाचा शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में रहने के बाद भी इस बैठक से काफी दूर रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!