Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
मनोरंजन

Box Office पर यह करिश्मा करने वाली छठी बॉलीवुड फ़िल्म, ‘बधाई हो’ आयुष्मान!

मुंबई। आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ ने अब एक ऐसा करिश्मा कर दिया है, जो इससे पहले सिर्फ़ 5 बॉलीवुड फ़िल्में ही कर सकी हैं। भारत में तारीफ़ें और तालियां बटोर रही फ़िल्म को ऑस्ट्रेलिया में भी ख़ूब पसंद किया जा रहा है।

ट्रेड सूत्रों के मुताबिक बधाई हो ने आस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफ़िस पर 5 लाख डॉलर का अहम पड़ाव पार कर लिया है। 2018 में यह मुक़ाम हासिल करने वाली बधाई हो छठी बॉलीवुड फ़िल्म, जबकि आठवीं भारतीय फ़िल्म बन चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में फ़िल्म द्वारा जमा किये गये 5 लाख डॉलर को अगर रुपये में बदलें तो यह रकम ₹26 करोड़ से अधिक बनती है। ऑस्ट्रेलिया में ‘बधाई हो’ से पहले जिन बॉलीवुड फ़िल्मों ने 500000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर के पड़ाव को पार किया है, उनमें पद्मावत, संजू, रेस3, वीरे दी वेडिंग और बाग़ी2 शामिल हैं। इनके अलावा दो पंजाबी फ़िल्में अश्कें और सज्जन सिंह रंगरूट भी इस अहम पड़ाव को पार कर चुकी है।

अमित आर शर्मा निर्देशित बधाई हो ने रिलीज़ के साथ ही अपना जलवा दिखाया शुरू कर दिया था। ‘बधाई हो’ 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। 4 दिन के ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने ₹45.70 करोड़ की शानदार राशि जमा की थी। पहले हफ़्ते में फ़िल्म को ₹66.10 करोड़ मिले थे और रिलीज़ के 10 दिनों में फ़िल्म घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ₹76 करोड़ जमा कर चुकी है। बधाई हो आयुष्मान की सबसे कामयाब फ़िल्म बन चुकी है। आयुष्मान की इस साल यह दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी श्रीराम राघवन की अंधाधुन भी ₹63 करोड़ से अधिक जमा करके हिट घोषित की जा चुकी है।

‘बधाई हो’ एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। जवान बच्चों के माता-पिता अगर संतानोत्पत्ति करते हैं, तो इसे हमारे समाज में सही नहीं समझा जाता। तरह-तरह की बातें की जाती हैं, मज़ाक उड़ाया जाता है। शादी की उम्र के बच्चों को ख़ुद यह बात बड़ी अजीब लगती है कि उनके माता-पिता यह क़दम कैसे उठा सकते हैं। बधाई हो ऐसी ही सोच पर मज़ाकिया अंदाज़ में आघात करती है।

इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सान्या मल्होत्रा हैं, जिन्होंने आमिर ख़ान की फ़िल्म ‘दंगल’ से डेब्यू किया था और विशाल भारद्वाज की फ़िल्म ‘पटाख़ा’ में लीड रोल में नज़र आयीं। ‘बधाई हो’ में आयुष्मान के माता-पिता के रोल में नीना गुप्ता और गजराज राव हैं। दादी के किरदार में वेटरन एक्टर सुरेखा सीकरी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!