Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त श्री राजीव रौतेला ने कैम्प कार्यालय में जनपद के प्रस्तावित महत्वपूर्ण विकास कार्यों की कियी गहन समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 15 जनवरी 2020(सूचना)। आयुक्त श्री राजीव रौतेला ने कैम्प कार्यालय में जनपद के प्रस्तावित महत्वपूर्ण विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकाॅक्षी योजना 13 जिले 13 डेस्टीनेशन के अन्तर्गत जनपद के मुक्तेश्वर को विकसित किया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में मुक्तेश्वर मन्दिर, चोेली की जाली, हिमालय दर्शन प्वाईंट, भालूगाड़ वाॅटर फाॅल का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था केएमवीएन के माध्यम से प्रथम चरण का 2.79 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, 50 लाख रूपये की धनराशि जारी हो चुकी है। श्री बंसल ने बताया कि मुक्तेश्वर लोनिवि गैस्ट हाउस के पास हिमालय दर्शन व्यू प्वाइंट पर हिलांश का आउटलेट भी खोला जायेगा, जहाॅ से पर्यटक स्थानीय उत्पाद खरीद सकेंगे।
समीक्षा के दौरान उन्होंने खैरना में प्रस्तावित बैराज कार्य की समीक्षा की, जिस पर अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि कोसी नदी पर बैराज बनाने हेतु स्थान चयन करते हुए टोपोग्राफी सर्वे करा लिया गया है, साथ ही प्रोजेक्ट फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनायी जा रही है, इसके स्वीकृत होने के बाद डीपीआर बनायी जायेगी। श्री रौतेला ने सीएम घोषणा में प्रस्तावित अमृतपुर-काठगोदाम बाईपास की जानकारी ली, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि अमृतपुर-काठगोदाम बाईपास की लम्बाई 5.50 किमी आ रही है साथ ही एक सेतु भी बनाया जायेगा। भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि हस्तान्तरण एवं डीपीआर बनाने हेतु प्रथम चरण में 48 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है।
रानीबाग-भीमताल मार्ग में बलियानाले पर 60 मीटर लम्बा डबल लेन सेतु का 7.48 करोड का प्रस्ताव सीआरएफ में भेजा गया है, जिसकी प्राथमिक स्वीकृति मिल गयी है। जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि वह उच्चाधिकारियों से समन्वय कर अन्य स्वीकृतियाॅ भी शीघ्रता से सुनिश्चित कराये। आयुक्त ने भवाली बाईपास कार्य प्रगति की जानकारी ली, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि भवाली से भीमताल की ओर 7.5 किमी रोड कटिंग कार्य जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके लिए 2.52 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। श्री रौतेला ने बाईपास सड़क डामरीकरण का प्रस्ताव शीघ्र ही शासन में भेजने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने सीएम की हल्द्वानी तहसील भवन निर्माण की घोषणा, नारायण नगर (नैनीताल) पार्किंग, बलियानाला संरक्षण कार्य, शिप्रा नदी पुर्नजीवितीकरण की की समीक्षा की, जिस पर जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि शिप्रा नदी पुर्नजीवितीकरण कार्य विगत जुलाई हरेला दिवस से प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें हरेला दिवस पर वृहद्ध पौधारोपण कराया गया था, साथ ही शिप्रा नदी के कैचमेंट एरिया में मनरेगा, उद्यान, वन, कृषि आदि विभागों द्वारा विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं, जिस पर आयुक्त ने कैम्पा में धनराशि मांगने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने बताया कि नारायण नगर पार्किंग हेतु वन भूमि हस्तान्तरण प्रस्ताव नोडल के माध्यम से भारत सरकार को भेज दिया गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि हल्द्वानी तहसील निर्माण हेतु 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तहसील भवन कुमाऊॅनी शैली का बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में सफेद बोर्ड लगाये गये हैं, साथ ही विद्यालयों में वाॅल पेंटिंग के साथ ही एलईडी बल्ब लगवाये जा रहे हैं।
बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, अधीक्षण अभिंयता विद्युत डीके जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीएस कुटियाल, एबी काण्डपाल, जल संस्थान एसके उपाध्याय, विशाल सक्सेना, सिंचाई हरीश चन्द्र सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!