Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विदेश

ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी का किया स्वागत, कहा आपका अभिवादन करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का किया आयोजन 

ऑस्ट्रिया। रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। यहां वियना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान दोनों की एक गले लगे हुए तस्वीर भी सामने आई है। रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने कहा कि आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं।

पीएम मोदी के स्वागत की नेहमर ने ट्वीट कर तस्वीरें भी शेयर कीं। नेहमर के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है, आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल एक्स पर पोस्ट में कहा, भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने निजी बातचीत के लिए मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। इसमें द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने पर चर्चा होगी। इस दौरान जयसवाल ने वियना में दोनों नेताओं की एक तस्वीर भी साझा की।

जयसवाल ने आगे कहा, “जैसा कि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह महत्वपूर्ण यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में नई गति जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे। ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने ट्वीट किया, “वियना में आपका स्वागत है, पीएम नरेंद्र मोदी। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और भागीदार हैं।

मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं!” ऑस्ट्रिया पहुंचने के बाद वियना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशी लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। वहीं, पीएम ने भारतवंशी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!