Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

अमरनाथ यात्रा से हमले की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, जम्मू भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रा में खलल डालने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया है। मारे गए घुसपैठिए की फिलहाल अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। भारत-पाक सीमा के आसपास के इलाकों में बीएसएफ के जवानों ने एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान भी छेड़ दिया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के 4 बजे बीएसएफ की 36वीं बटालियन ने सीमावर्ती आरएसपुरा सेक्टर के बकारपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। इसके उपरांत बीएसएफ के जवानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और जैसे ही पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठिए ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया तो सतर्क जवानों ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। उसने जवानों की चेतावनी को अनसुना कर पाकिस्तानी सीमा की ओर लौटने का प्रयास किया लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। सीमा पर तारबंदी के नजदीक पाकिस्तानी घुसपैठिया का शव अभी भी पड़ा हुआ है।आरएसपुरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मारा गए पाकिस्तानी घुसपैठिए ने काले रंग की सलवार कमीज पहनी हुई है। 

इस बार कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष के उपरांत बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के 35 हजार जवान विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रूप से सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का घेरा भी मौजूद रहेगा।

इस बार अमरनाथ की यात्रा में रिकार्ड तोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर बालटाल और पहलगाम और फिर पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बार पहली बार ड्रोन और आरएफआइडी यानि रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस से श्रद्धालु सुरक्षा एजेंसियों की आंख से पल भर के लिए भी ओझल नहीं हो सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!