Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
देश

दिल्ली में इंद्रपुरी पुलिस चौकी पर शिकायतकर्ता के साथ आए लोगों ने हमला बोला, बचाव में पुलिसकर्मी को फायरिंग तक करनी पड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, ११ जून, २०२०, गुरुवार। शिकायत नहीं सुने जाने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार सुबह शिकायतकर्ता के साथ आए लोगों ने दिल्ली की इंद्रपुरी पुलिस चौकी पर हमला बोला दिया। परिजनों द्वारा किए गए जबरदस्त पथराव में चौकी इंचार्ज घायल हो गए, इतना ही नहीं वहां पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन्हें हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। घायल चौकी इंचार्ज को सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस चौकी पर इस तरह भीड़ के हमले से आलाधिकारियों में नाराजगी है और इस बाबत शिकायतकर्ताओं पर मामला भी दर्ज किया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिक़ायत करता की बात नहीं सुनने पर शिकायतकर्ता के साथ परिजनों ने इंद्रपुरी पुलिस चौकी पर हमला बोला दिया। इस दौरान वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं ने इस कदर पथराव किया कि इंद्रलोक पुलिस चौकी के इंचार्ज घायल हो गए। पथराव से घबराए घायल चौकी इंचार्ज को बचाव में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग तक करनी पड़ी। इस तरह पुलिस चौकी पर फायरिंग की खबर से स्थानीय पुलिस अधिकारी सकते में हैं।

चौकी इंचार्ज अस्पताल में भर्ती, चल रही इलाज

  • बताया जा रहा है कि पथराव में चौकी इंचार्ज को काफी चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल सेंट स्टीफेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। इस हमले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने जानकारी ली है। साथ ही घायल चौकी इंचार्ज का हालचाल भी लिया है।

शिकायतकर्ताओं पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

  • बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पर शिकायतर्ताओं का इस तरह हमला करना कानूनी कार्रवाई  के दायरे में आता है। संभवतया इस मामले में पथराव करने वाले लोगों पर पुलिस मामला दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई भी करेगी। पिछले कुछ  सालों के दौरान यह इस तरह का पहला मामला है, जब भीड़ ने इस तरह किसी पुलिस चौकी पर हमला किया हो। ऐसे में पुलिस के आलाधिकारी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं और उचित कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!