Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
राजनैतिक-गतिविधियाँ

लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र पर हमला, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) से संबंधित मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को संसद में घेरेगा। दिल्ली में गोलीबारी की घटनाओं सहित कई मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सोमवार को केंद्र पर निशाना साधा था। मंगलवार को भी विपक्ष ने CAA, NRC और इसके साथ भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी पर दिए बयान पर सरकार पर हमला किया। संसद से सभी अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें…

Parliament LIVE Updates:

-राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

-लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले- हम, भारतीय जनता पार्टी के लोग, असली भक्त हैं। हम महात्मा गांधी के वास्तविक अनुयायी हैं। ये लोग सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे ‘नकली’ गांधी के अनुयायी हैं।

-भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, लोकसभा में बोलीं: पश्चिम बंगाल में स्थिति ऐसी है कि लोगों को सरस्वती पूजा मनाने की अनुमति नहीं है। यह पाकिस्तान के समान है जहां हिंदुओं को अपने पूजा-पाठ करने की अनुमति नहीं है। ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।

-कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में बोले- राम के पूजारी(महात्मा गांधी) का ये(BJP) अपमान कर रहे हैं। इसपर भाजपा सांसदों ने चौधरी के बयान पर आपत्ति जताई।

-विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ नारे लगाए।

-AAP के संजय सिंह राज्यसभा में: निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों को जल्द हो मौत की सजा, इसके लिए राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं।

-दिल्ली में गोलीबारी की हालिया घटनाओं को लेकर राज्यसभा में हंगामा, सदन में विपक्ष ने लगाया ‘गोली चलाना बंद’ करो का नारा।

-महात्मा गांधी पर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर विपक्ष द्वारा हंगामा किए जाने के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

-भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े के महात्मा गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई, के सुरेश, अब्दुल खालेक और हिब एडेन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के कारण देश में भय के वातावरण को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

-भाजपा सांसद सरोज पांडे ने राज्यसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन की जरूरत’ को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया है।

-भाजपा सांसद आरके सिन्हा ने राज्यसभा में ‘नागरिकता संशोधन कानून(CAA)’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आड़ में भारत विरोधी प्रचार पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

-AAP सांसद संजय सिंह ने 2012 के दिल्ली सामूहिक बलात्कार के दोषियों की मौत की सजा में तेजी लाने की मांग को लेकर राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय बैठक के लिए पहुंचे।

-टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके के टी शिवा ने राज्यसभा में ‘नागरिकता संशोधन कानून के बाद प्रस्तावित एनपीआर-एनआरसी के कारण देश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

-केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण संसद में भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!