Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला-3 ‘सेवा ही सरकार’ के समापन पर दिव्यांग बच्चों से मिले

कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर समेत जरूरत के उपकरण वितरित किए

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब किसी दिव्यांग के पास सहायक उपकरण होते हैं तो वह खुद को पूर्ण मानते हुए सामान्य दिनचर्या की तरह जीवन को बढ़ा सकते हैं। यहां मंच के नीचे मैंने दिव्यांगजनों से संवाद किया और उन्हें कृत्रिम अंग व ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरण वितरित किए। विगत 3 वर्ष से अटल जी की स्मृतियों के जरिए आरोग्यता व संपूर्णता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अटल स्वास्थ्य मेले का आगाज किया गया। पहले मेले 7500 से अधिक, दूसरे में 10500 से अधिक और इस बार दो दिन में हजारों लोगों ने भी इस मेले में लाभ लिया। केंद्र-शासन की योजनाओं से जुड़कर वंचित लोग भी लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेला-3 ‘सेवा ही सरकार’ में सम्मिलित हुए। दो दिवसीय मेले के समापन पर मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्चों से मिले। उन्हें कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर समेत जरूरत के उपकरण वितरित किए। सीएम ने कहा कि पूरा देश लखनऊ के गौरव अटल जी की पावन जयंती पर उनसे जुड़ी स्मृतियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।  आज देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। पीएम के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव में भारत लोकतंत्र व विकास के मॉडल के रूप में बढ़ रहा है। 

जी-20  से जुड़े कुछ आयोजन भी लखनऊ में होने हैं
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी दिनों में लखनऊ में बड़े आयोजन होने हैं। प्रदेश व लखनऊवासियों को इससे जुड़ने की मानसिकता तैयार करनी होगी। सबसे पहला कार्यक्रम फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है। दस हजार से अधिक उद्यमियों व निवेशकों के स्वागत के लिए हमें तैयार होना होगा। इसके जरिए लाखों करोड़ों रुपये का निवेश आएगा और लाखों नौकरियों का अवसर मिलेगा।
जी-20  से जुड़े कुछ आयोजन भी लखनऊ में होने हैं। इससे जुड़ना हर लखनऊवासियों के लिए गौरव की बात है। लखनऊ से अटल जी की स्मृतियां जुड़ी हैं। उन्होंने सांसद के रूप में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। वे जनप्रतिनिधि लखनऊ के थे, लेकिन नेतृत्व पूरे देश का करते थे। यह लखनऊ के लिए यह गौरव की बात है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरे देश को सुरक्षा का बेहतर माहौल देकर अटल जी की विरासत को बढ़ा रहे हैं।

वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने अनेक मानक गढ़े हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। गांव-गांव में जहां चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं हो पाती है,  वहां कंसल्टेशन व टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करा सकें, इस पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।
प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा का कवर दिला रहे हैं। अभी बहुत मानक बढ़ाने हैं। जिनके आयुष्मान कार्ड बने हैं, वे गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें। ऐसे स्वास्थ्य मेलों में केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है। यह गरीबों, किसानों, नौजवानों आदि का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में बड़ी भूमिका का निर्वहन करते हैं। 

मुख्यमंत्री ने लगातार तीसरे वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करने पर संयोजक को बधाई दी
मुख्यमंत्री ने लगातार तीसरे वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करने पर संयोजक को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल आना था, लेकिन जरूरी काम से बाहर जाना पड़ा। फोन कर यहां की जानकारी ली तो पता चला कि हजारों लोगों ने यहां स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। विस्तृत रूप से योजनाओं का लाभ देने का कार्य हुआ। इसकी झलक आज मुझे भी देखने को मिली। 
मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष 2023 की शुभकामना दी। बोले कि यह वर्ष शुभ व मंगलकारी होगा। भारत को दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के पीएम मोदी के अभियान के हिस्से बनकर फिर से यूपी को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ाने का कार्य करेंगे। लखनऊ रक्षा मंत्री जी की कर्मभूमि है। उनके नेतृत्व में लखनऊ व प्रदेश विकास की जिस नई ऊंचाइयों को प्राप्त हो रहा है, वह निरंतर बढ़ता रहेगा। 
मेले के संयोजक नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल’, योगेश शुक्ल, नीरज वोरा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!