Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दूसरे प्रदेश से उत्‍तराखंड आने वालों को कोरोना टेस्ट जरुरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2021, सोमवार, नैनीताल। दूसरे प्रदेश से आने वालों को फिलहाल उत्‍तराखंड सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। पूर्व की भांति अब भी बॉर्डर पर आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनेट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जांच रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर की होनी चाहिए।

दूसरे प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को उम्‍मीद थी कि पहली जुलाई से उत्‍तराखंड में प्रवेश के लिए राहत मिल सकती है। लेकिन सरकार अभी नरमी के मूड में नहीं है। बता दें कि सरकार कोरोना के डेल्‍टा वेरियंट को लेकर गंभीर है। कुछ राज्‍यों ने इस वैरिएंट को देखते हुए सख्‍ती बरतनी शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता सुबोध उनियाल ने बताया कि उत्‍तराखंड सरकार भी इस वैरिएंट को लेकर गंभीर है। लिहाजा कोविड कर्फ्यू को एक सप्‍ताह के लिए बढ़ाया जा सकता है।

शाम 7:00 बजे तक खुलेंगे बाजार:
  • उत्‍तराखंड में अब सभी बाजारों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे त‍क खोले जाने की अनुमति मिल सकती है। इसके बाद कोविड कर्फ्यू लागू हो जाएगा। जबकि होटल और रेस्‍टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ रात दस बजे तक खुले रह सकते हैं। अभी तक बाजार शाम पांच बजे तक ही खोलने की अनुमति है। संक्रमण में गिरावट आने पर व्‍यापारी बाजार खोलने के समय में बढोतरी के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। नैनीताल और मसूरी में बाजार शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे।

50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे कोचिंग और जिम:

  • कोरोना संक्रमण की दर कम होने के बाद उत्‍तराखंड सरकार ने धीरे-धीरे सभी सेक्‍टर को छूट दे रही है। अब 50 फीसद क्षमता के साथ कोचिंग और जिम खोलने की तैयारी है। कोरोना संक्रमण की वजह से बीते 18 अप्रैल से बंद संस्‍थान अब शर्तों के साथ खोले जाएंगे। बाजार खोलेने के बावजूद कोंचिग और जिम संचालकों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!