Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम के सदस्यों के साथ चलाया सघन जागरूकता अभियान

जनमानस के सहयोग से डेंगू के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 24 सितंबर 2023, देहरादून। शहर में आज रविवार को जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुँचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में टीम द्वारा प्रचार सामाग्री एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लार्वा पाये जाने पर संबंधित लापरवाह लोगों का चालान कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है।

अभियान के तहत आज रविवार को वार्ड नम्बर 94, नत्थनपुर में सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने टीम के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से अपर नत्थनपुर एवं लोअर नत्थनपुर में लाउडस्पीकर एवं प्रचार सामग्री के साथ सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम को लार्वा मिलने पर कुल 4 लोगों का चालान काटते हुए कुल रूपये 3500 का अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही टीम द्वारा डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु घर/ प्रतिष्ठानों एवं परिसर में बर्तन आदि पर एकत्रित हुई पानी को संबंधित के द्वारा गिरावा कर उन्हे डेंगू मच्छर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

डेंगू से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान में जहाँ आम जनमानस का सहयोग देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ लापरवाह लोगों द्वारा डेंगू की भयाभव समस्या को गंभीरता से नहीं लेने पर उनके परिसर में खुले में संग्रहित पानी में लार्वा पाये जाने पर मौके पर ही नकद चालान करते हुए चेतावनी दी गई कि दूसरी बार लापरवाही बरतने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान फूलों की नर्सरी में एक गड्डे पर पानी संग्रहित किया गया था जिसमें लार्वा पाए जाने पर उनके स्वामी बिलाल का 1 हजार रुपए का नकद चालान किया गया। वही एक मोटर वर्कशॉप में एक गड्डे पर पानी एकत्रित करने तथा उसमें लार्वा मिलने पर वर्कशॉप स्वामी आसिफ का 1 हजार रूपए का नकद चालान किया गया। इस तरह एक वर्कशॉप पर पुराने टायर में पानी पाये जाने पर वर्कशॉप के स्वामी नवीन का 500 रूपए का नकद चालान किया गया। जबकि एक कार वासिंग गैराज में एक डब्बे पर पानी में लार्वा पाये जाने पर गैराज स्वामी सौरभ का 1 हजार रूपए का नकद चालान किया गया। निरीक्षण के दौरान अन्य घरों में लार्वा होने के संदेह पर चेतावनी दी गई कि लार्वा पाए जाने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा डेंगू पर नियंत्रण हेतु गठित टीमों को सघन अभियान चलाने तथा प्रत्येक नागरिक से अपने घरों में साफ-सफाई रखने तथा पानी इकठ्ठा न होने देने तथा टीमों को सहयोग करने की अपेक्षा की है, ताकि डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सके। जनमानस के सहयोग से डेंगू के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी. नेगी, जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, सैनेट्री सुपर वाईजर अनंत विभोरआदि अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!