Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी उठाया

नवनिर्मित बस अड्डे एवं अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार आने का दिया निमंत्रण

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोटद्वार को जिला बनाए जाने की मांग को पुनः प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण भौगोलिक एवं प्रशासनिक केंद्र है। क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए कोटद्वार को जिला बनाए जाने से आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं और अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के मोटर नगर में लंबे समय से लंबित मल्टीलेवल पार्किंग (गड्ढे) से जुड़े विषय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने मोटर नगर में वर्तमान स्थिति और क्षेत्र की जनता को हो रही असुविधा से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इस विषय में आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का आग्रह किया।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोटद्वार आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कोटद्वार में नवनिर्मित बस अड्डे सहित क्षेत्र में पूर्ण हुई विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं अन्य योजनाओं के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से कोटद्वार आने का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और जनहित के विषयों को राज्य सरकार के समक्ष निरंतर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Loading

error: Content is protected !!