Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सभी अनुभागों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, देहरादून विधानसभा में बृहस्पतिवार को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण अचानक अनुभागों में पहुंची। उनके अचानक आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्पीकर ने अनुभागों में उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया और कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

स्पीकर ने कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति देखने के साथ ही जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सभी अनुभागों, अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, सभागारों सहित समितियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को सुझाव देते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले गैलरियों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर, समितियों के कार्यालय कक्ष से संबंधित सभी विषयों की जानकारी ली। पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अनुभागों में पहुंचकर स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अनुभागों एवं समितियों में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में भी पूछा। इस दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कक्ष में पाए गए।

इस मौके पर प्रभारी सचिव हेम पंत, उप सचिव नरेंद्र रावत, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, मार्शल लक्ष्मण सिंह रावत समेत अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!