Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा, “प्रशिक्षित युवाओं को उत्तराखंड में ही उपलब्ध होने चाहिए रोजगार के अवसर”

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, देहरादून। कौशल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कौशल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कौशल के क्षेत्र में युवाओं को दी जाने वाली ट्रेनिंग एवं कोर्सों की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी योजनायें बनायें, जिससे युवाओं को लाभ मिले, साथ ही योजना बनाते समय भौगोलिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा की कौशल विकास द्वारा रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिए नौजवानों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल बनाकर रोजगार मुहैया कराया जाना आवश्यक है।शिक्षा के साथ युवाओं के हुनर को निखारना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी राज्य के औद्योगिक संस्थाओं से संपर्क करें एवं ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार राज्य में ही उपलब्ध करवायें। उन्होंने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं बल्कि युवाओं को रोजगार सृजित करना भी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की औद्योगिक संस्थाओं को जिस प्रकार का स्किल चाहिए उसी प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाए जिससे प्रदेश के युवा को प्रदेश में ही रोजगार मिल सके एवं पलायन पर भी रोक लग सकेद्य इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संदर्भ में भी अधिकारियों से जानकारी ली गईद्य इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में विशेष तौर पर अधिकारियों से सिडकुल से संपर्क करने के लिए कहा जिससे स्थानीय प्रशिक्षित युवाओं को सिडकुल में रोजगार के अवसर प्रदान हो सके।

औद्योगिक संस्थान दें प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार

इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी औद्योगिक संस्थानों के साथ बैठक कर प्रदेश के प्रशिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने के संबंध में वार्ता की जाएगी। कौशल विकास मंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने लोगों ने प्रशिक्षण लिया उनमें से कितने लोग रोजगार पा चुके हैं इसकी जानकारी होना आवश्यक है। इस अवसर पर कौशल विकास विभाग के सचिव विजय कुमार यादव, उपनिदेशक चंद्रकांता, उपनिदेशक ट्रेनिंग पंकज कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र वाल्दिया सहित अन्य आधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!