Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

असम राज्‍यसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के खाते में गईं दोनों सीटें, कांग्रेस को लगा झटका

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। असम में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को जीत हासिल हुई है। भाजपा गठबंधन ने दोनों सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। इन दो सीटों पर जीत के साथ ही राज्यसभा में लंबे समय बाद भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। 1988 के बाद ये पहला मौका है कि जब राज्यसभा में भाजपा के पास 100 सांसद हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि भाजपा और उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने राज्यसभा की एक-एक सीट जीती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने 11 जबकि यूपीपीएल के प्रत्याशी ने 9 वोटों से जीत दर्ज की

भाजपा उम्मीदवार पबित्रा मार्गेरिटा को 46 वोट मिले हैं जबकि यूपीपीएल के उम्मीदवार रंगवरा नारजेरी 44 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार रिपुन बोरा को 35 वोट मिले थे, उनका एक वोट रद कर दिया गया।

चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस के लिए असम का राज्यसभा चुनाव एक और बुरी खबर लेकर आया। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है जब असम से कांग्रेस का कोई भी राज्यसभा सांसद नहीं होगा।

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। इस हार का असर राज्यसभा में कांग्रेस की सीटों पर देखने को मिलेगा। कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी जा सकता है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को बचाने के लिए कांग्रेस को गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!