Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने दी चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2023, शनिवार, गुवाहाटी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को असम में रैली करने वाले हैं। उनकी रैली से पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि अगर केजरीवाल ने उन पर झूठे आरोप लगाए तो वह उनके खिलाफ मुकदमा कर देंगे। हिमंता बिस्व सरमा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा था कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने केजरीवाल पर भड़कते हुए कहा कि मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला दर्ज नहीं है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला दिखाएं।

दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने कहा था कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दूसरे राज्यों में मामले दर्ज हैं।

देश के किसी भी हिस्से में उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है : सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, फिर भी मैंने कोई मानहानि का मामला दर्ज नहीं कराया है। क्या देश के किसी हिस्से में मेरे खिलाफ कोई मामला है? मैं मानहानि का मुकदमा करना चाहता हूं, लेकिन अरविंद केजरीवाल कायर की तरह विधानसभा के अंदर बोले। इसलिए उन्हें 2 अप्रैल को असम आने दें और कहें कि हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला है, मैं उन पर सही मुकदमा करूंगा।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, “मेरे खिलाफ एक शब्द बोलो कि मैं भ्रष्ट हूं और अगले दिन मैं मानहानि का केस करने जा रहा हूं, वही मैंने मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया है।”

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है।

केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में बोलना चाहिए था

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि आपको (अरविंद केजरीवाल को) दिल्ली विधानसभा में किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए जहां आप जानते हैं कि मैं वहां बचाव के लिए नहीं हूं। तो मेरे खिलाफ क्या मामला है ? किसी ने सभी लोगों को गुमराह किया है कि मेरे खिलाफ कोई मामला है। कांग्रेस के लोगों द्वारा विभिन्न अदालतों में दायर किए गए कुछ मामलों को छोड़कर पूरे भारत में मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ 2 अप्रैल को असम में अपनी पहली राजनीतिक रैली में शामिल होने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!