Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

एशियाई खेल : भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023, नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक भारत के खाते में जोड़े। इसके अलावा दो बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में अब भारत के सिर्फ निशानेबाजी में ही 17 पदक हो गए। छठे दिन ईशा सिंह और पलक ने दो-दो पदक जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। पलक ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तीनों ने मिलकर 1769 का स्कोर किया।  ऐश्वर्थ, स्वप्निल और अखिल ने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इस स्पर्धा में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड अमेरिका के नाम था। उसने पिछले साल 1761 का स्कोर किया था।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाजों को पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “एशियाई खेलों में शूटिंग में एक और पदक। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनायें। उनकी सफलता कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!