Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

एशिया कप 2023 : आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा सुपर-फोर राउंड का आखरी मुकाबला  

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मैच में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें शुक्रवार (15 सितंबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम एशिया कप के मौजूदा संस्करण में अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। वह अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। रोहित शर्मा की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वह आखिरी मैच को जीतकर घर लौटना चाहेगी। बांग्लादेश को सुपर-4 में एक भी जीत नहीं मिली है।

भारत और बांग्लादेश की टीम श्रीलंका में 13 साल बाद वनडे मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यहां तीन मैच हो चुके हैं। दो मुकाबले कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर 1997 और 2004 में खेले गए थे। वहीं, 2010 में पिछली बार दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तीनों मैच में भारत को जीत मिली थी। आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहली बार भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम श्रीलंका में उसके खिलाफ जीत के क्रम को जारी रखने उतरेगी।

भारत और बांग्लादेश की टीम वनडे में अब तक 40 बार आमने-सामने हो चुकी है। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है। उसने 31 मैच जीते हैं। वहीं, बांग्लादेश को सात मुकाबलों में जीत मिली है। दो मैचों में नतीजा सामने नहीं आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!