Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर लगाया आरोप, कहा – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने असत्य बोला

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, जयपुर। कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन से यह उम्मीद नहीं करता था कि वे राज्यों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होेने जैसा असत्य बयान नहीं देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राज्यों पर मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाना एकदम गलत है।

गहलोत ने लिखा, केंद्र सरकार ने 10 प्रतिशत वैक्सीन के खराब होने की छूट दी थी। लेकिन राजस्थान में वैक्सीन के वेस्टेज का प्रतिशत सिर्फ 7 है। राजस्थान में पूरे देश में सबसे अधिक वैक्सीनेशन हुआ हे। केंद्र सरकार को यह मानने में कोई बुराई नहीं है थी कि देश में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता कम है और राज्य सरकारों को उसी के अनुरूप वैक्सीनेशन का कार्यक्रम बनाना चाहिए। उन्होंने लिखा, केंद्र सरकार राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिसा, झारखंड, आंध्रप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड और असम में वैक्सीन की नियमित आपूर्ति करने में विफल रही है। जिसके कारण इन राज्यों में कई जगह वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गए।

गहलोत ने लिखा, मैं उम्मीद करता हूं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन पर गलत बयानबाजी करने के बजाय आमजन के हित में सत्य सामने रखकर काम करेंगे। मेरा यह भी मानना है कि केंद्र सरकार को इस बारे में गलत बयानबाजी करने की जगह अधिकारिक तौर पर एडवायजरी जारी कर कहना चाहिए था कि वैक्सीन उपलब्ध होने में थोड़ा समय लगेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!