Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

ममता बनर्जी की तरह चुनाव से पहले अशोक गहलोत व्हीलचेयर पर, सियासत या सहानुभूति ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जुलाई 2023, मंगलवार, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तरह व्हीलचेयर पर हैं। बंगाल चुनावों में व्हीलचेयर पर प्रचार कर रही ममता बनर्जी को लोगों की सहानुभूति मिली थी, अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी व्हीलचेयर पर ही सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों से रूबरू हो रहे हैं। सीएम ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे राज्य के लोगों की सेवा के लिए रात दिन लगे रहते हैं। बता दें सीएम गहलोत के पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर हो गया था। चिकित्सकों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। लेकिन सीएम गहलोत ने कैबिनेट की मीटिंग की अध्यक्षता की है। साथ ही कार्यक्रमों में उपस्थित हो रहे हैं।

ममता बनर्जी के पैर में फ्रेक्चर हो गया था
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी बंगाल में चुनावों से पहले जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में फ्रेक्चर हो गया था, तभी ममता बनर्जी से अस्पताल और घर पर आराम करने की बजाय व्हीलचेयर पर ही प्रचार शुरू कर दिया था। इसकी वजह से ममता बनर्जी के प्रति लोगों ने सहानुभूति व्यक्त की थी। राजस्थान चुनावों पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी पैर में फ्रेक्चर हो गया तो वे भी आराम करने की बजाय कोशिश कर रहे हैं कि लोगों की बीच जाया जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत अन्य नेताओं को आगे चल रहे हैं। उनके प्रचार के लिए काम कर रही एजेंसी भी हर जगह फ्रेम में गहलोत को ही रख रही है। किसी भी विभाग की कोई भी योजना हो मोदी की तरह फ्रेम में गहलोत ही दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसी भी उद्घाटन कार्यक्रम में फ्रेम में वही दिखाई देते हैं। दूसरा नेता या मंत्री कभी कभार ही दिखाई देता है।

सीएम गहलोत का दावा : ‘उनकी सरकार इस बार रिपीट होगी
बता दें, राजस्थान में 2023 के अंत में चुनाव होने के हैं। सीएम गहलोत दांवा करते रहे हैं कि उनकी सरकार इस बार रिपीट होगी। सीएम गहलोत का तर्क है कि राज्य में सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ सरकार को मिलेगा। पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। सीएम गहलोत का यह भी कहना है कि बीजेपी साढ़े चार में सत्ता विरोधी माहौल खड़ा नहीं कर पाई है। फिलहाल सीएम गहलोत राजस्थान में आगे दिखाई दे रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!