Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

आर्यन गलत जगह पर, गलत समय पर था, वह अच्छा बच्चा है : सुज़ैन ख़ान

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान, निर्देशक पूजा भट्ट, हंसल मेहता समेत कई सितारों के बाद अब ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन ख़ान ने शाह रुख ख़ान को सपोर्ट किया और उनके बेटे आर्यन ख़ान के लिए फिक्र ज़ाहिर की है। आर्यन को शनिवार को एनसीबी ने एक क्रूज पर रेव पार्टी करने के दौरान पकड़ा था। फिलहाल आर्यन 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में हैं।

इस मामले पर अब तक कई सितारों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं जिन्हें शाह रुख के लिए दुख ज़ाहिर का है। वहीं इस केस पर अब सुज़ैन खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन का कहना है कि दुर्भाग्य से आर्यन गलत वक्त पर गलत जगह था, जब्कि वो एक अच्छा लड़का है। पत्रकार शोभा डे के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुज़ैन ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि ये आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि दुर्भाग्य से वह गलत समय पर गलत जगह पर था, इस स्थिति को एक उदाहरण बनाया जा रहा है जिसमें कुछ लोगों को मज़ा आता है क्योंकि वो बॉलीवुड के लोगों का शिकार करते हैं। यह दुखद और अनुचित है क्योंकि वो एक अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ खड़ी हूं’।

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी आर्यन खान और शाह रुख खान का सपोर्ट किया है। साथ उन्होंने एनसीबी पर तंज कसा है। मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वाह क्या सुंदर कॉर्डेलिया क्रूज है, काश मैं वहां जाता। मैंने सुना है कि वहां बहुत सारे लोग थे लेकिन मैं आर्यन के अलावा और किसी को नहीं देख सका… इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या… हद है.. गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो..।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!