Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का किया एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के मद्देनजर मंगलवार रात से कर्फ्यू लगाने का एलान हुआ है। आगामी 30 अप्रैल तक लगाए गए नाइट कर्फ्यू के तहत रात 10 से लेकर सुबह 5 बजे तक लोगों को घर से निकलने पर मनाही होगी।  दिल्ली सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को ही कहा था कि रात के कर्फ्यू लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन था। कर्फ्यू की समयावधि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तय की गई है।

नाइट कर्फ्यू में रात से सुबह तक लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने-फिरने की मनाही होती है। यह टाइमिंग हर सरकार के अनुसार बदल भी जाता है। दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। इस दौरान लोग बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

दरअसल पिछले दिनों महाराष्ट्र में कोरोना के बेकाबू होते हालात पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन किया है। वीकेंड लॉकडाउन के तहत रोजाना रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक सामान्य गतिविधियों पर रोक है। इस दौरान सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद क्षमता के साथ काम होगा, निजी दफ्तर में वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं। फिल्मों एवं धारावाहिकों की शूटिंग होती रहेगी, लेकिन भीड़ की संभावना वाले सीन से बचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अंतिम संस्कार में 20 और विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। स्कूल, कॉलेज भी बंद रहेंगे, सब्जी मंडियां खुली रहेंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण की चौथी लहर चल रही है, लेकिन लॉकडाउन लगाने पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और इस तरह का निर्णय उचित सार्वजनिक परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।

यहां पर बता दें कि पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन लगाने की संभावना को पूरी तरह से खारिज तो नहीं किया था, लेकिन यह भी कहा था कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन लगाने की नौबत आई तो बातचीत कर इस पर फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। चार माह बाद संक्रमण दर 5.54 फीसद पहुंच गई है, जो 125 दिन में सबसे अधिक है। इसके पहले पिछले एक दिसंबर को संक्रमण दर 6.85 फीसद थी। अब एक बार फिर संक्रमण दर साढ़े पांच फीसद के पार पहुंच गई। इस वजह से दिल्ली में कोरोना बेकाबू हो गया है।वहीं, बताया जा रहा है कि रविवार को कम सैंपल की जांच होने के कारण सोमवार को 3,548 नए मामले आए। संक्रमण बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या 14,500 से अधिक हो गई है। इस वजह से अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हो गई। इस वजह से पिछले पांच दिन में कोरोना के कारण 69 मरीजों की मौत हुई है। फिर भी बचाव के नियमों का लोग सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों में अब भी लोग बगैर मास्क के देखे जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!