Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
देश

घाटी में सेना ने तोड़ी आतंक की कमर,जाकिर मूसा के गिरोह का खात्‍मा

सेना ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की कमर तोड़ दी है। सेना के शीर्ष सूत्रों का दावा किया कि घाटी में जाकिर मूसा के गिरोह का समूल खात्‍मा कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को जाकिर मूसा गिरोह के अंतिम सरगना अब्दुल हमीद ललहारी को मार गिराया। उसके साथ दो अन्‍य आतंकी भी मारे गए हैं जिनकी पहचान नावीद टाक और जुनैद भट के तौर पर हुई है। बता दें कि जाकिर मूसा अंसार गजवात उल हिंद आतंकी संगठन का मुखिया था, जिसकी मौत के बाद अब्दुल हमीद ललहारी ने कमान संभाल ली थी।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है। ये आतंकी दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों और पंच-सरपंचों को डरा-धमका रहे थे। राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया। राज्य पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि ये आतंकी अगस्त में त्राल के ऊपरी क्षेत्र में गुज्जर समुदाय के दो लोगों को अगवा करके मौत के घाट उतारने में शामिल थे।

अब इनका नंबर 

डोडा जिला पुलिस ने दो आतंकियों की तस्‍वीर जारी की है। पुलिस ने इन आतंकियों की जानकारी देने वालों को 15 लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार दोपहर को सूचना मिली थी कि जैश के तीन आतंकी त्राल के राजपोरा में काजीनाग आए हैं। इसके बाद दोपहर तीन बजे आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी की। जवान तलाशी लेते हुए आगे बढ़ ही रहे थे कि एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिशें की। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। उक्‍त तीनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद के अलावा आतंकी संगठन से जुड़े कई दस्तावेज, दो अत्याधुनिक वायरलेस और जीपीएस बरामद किया गया। पांच अगस्त के बाद से घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह छठी और दक्षिण कश्मीर में तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 16 अक्टूबर को पुलवामा में तीन आतंकी मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने 08 अक्टूबर को अवंतीपोरा के कावनी इलाके में लश्कर के उफैद और अब्बास नाम के दो आतंकियों को मार गिराया था। अन्य तीन मुठभेड़ों में से एक जिला गांदरबल में और दो उत्तरी कश्मीर के बारामुला व सोपोर में हुई थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!