Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
दिल्लीदेश

दिल्ली-पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, स्पेशल सेल ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 26 जुलाई 2023, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को दिल्ली और पंजाब में अपराधियों और गिरोहों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही टीम ने इसमें शामिल दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी 26 वर्षीय शमशेर सिंह और 24 वर्षीय लवदीप सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से 32 कैलिबर की 12 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पुलिस को दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 20 जुलाई को रात 9 बजे से 10 बजे के बीच अपराधियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करने की तस्करों की योजना के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की।
टीम ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो शमशेर के बैग में 32 बोर की सात पिस्तौलें, जबकि लवदीप के बैग में 32 बोर की पांच पिस्तौलें मिली थीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पांच पिस्तौल दिल्ली में अपराधियों को बेचनी थी, जबकि सात पिस्तौल पंजाब के अमृतसर के कुख्यात पेजा गैंग के सदस्यों को देनी थी।

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष सेल) एचजीएस धालीवाल ने कहा कि आरोपियों ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से 30,000 रुपये में प्रत्येक पिस्तौल खरीदी थी, जिसे अपराधियों को 50,000 रुपये में बेचा जाना था। पुलिस ने शमशेर को 2019 में बाइक चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था और उसे अमृतसर जेल में बंद किया गया था। जेल में उसकी दोस्ती मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के तारा सिंह से भी हो गई थी, जो आर्म्स एक्ट के एक मामले में अमृतसर जेल में बंद था।

स्पेशल सीपी ने कहा कि अधिक पैसे कमाने और अपने ड्रग के खर्चों को पूरा करने के लिए, शमशेर ने पास के गांव के एक साथी नशेड़ी लवदीप को लालच दिया। दोनों ने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से अवैध असलहों की खेप लेकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बनाई थी।

दोनों बुरहानपुर गए और तारा सिंह से हथियार खरीदे। ये हथियार दिल्ली और पंजाब में गैंगस्टरों और स्थानीय अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस नेटवर्क के सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!