Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीयस्वास्थ

सुबह उठते ही छींक आने से हो जाते हैं बेहाल ? जानिए क्या है इसकी वजह, किस तरह मिलेगा छुटकारा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2023, सोमवार, देहरादून। हर इंसान एक खुशगवार और सुहानी सुबह की कल्पना करता है, लेकिन सबका ये सपना पूरा नहीं हो पाता. इसके पीछे छींक भी एक वजह हो सकती है। दरअसल कई लोग शिकायत करते हैं कि सुबह उठते ही उनको छींक आना शुरू हो जाती है जो रुकती नहीं है। सुबह बिस्तर से उठते ही एक के बाद एक छींक आने लगती है और पूरा मूड खराब हो जाता है। कई बार छींक के अलावा नाक और गले में खुजली भी होती है। अगर आप या आपका कोई करीबी इस परेशानी का शिकार है तो आपको इस बीमारी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं कुछ लोगों को सुबह उठते ही छींकें क्यों आती हैं।

एलर्जिक राइनाइटिस है वजह
सुबह उठते ही अगर छीकें आ रही हैं तो इसे एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है। ये एक तरह की एलर्जी है जो कुछ लोगों को खासा परेशान कर डालती है। जिन लोगों को ये एलर्जी होती है, उन्हें सुबह उठते ही छींक आती हैं और गला खुजलाने लगता है। इसकी वजह है कि सुबह उठते ही नाक के जरिए धूल और आस पास के हानिकारक कण शरीर में घुस जाते हैं। यूँ तो नाक धूल के कणों को रोकने की कोशिश करती है लेकिन फिर भी एक साथ कई सारे धूल के कण शरीर में घुस जाते हैं और उनके ही रिएक्शन से गले में खुजली के साथ छींकें आने लगती हैं, एलर्जिक राइनाइटिस अगर ज्यादा गंभीर हो जाए तो नाक और गले में खुजली के साथ फेस पर सूजन भी आ सकती है।

तापमान में बदलाव के चलते भी आती हैं छींके  
एलर्जिक राइनाइटिस की वजह केवल धूल के कण ही नहीं होते. कई बार तापमान में बदलाव के चलते भी एलर्जिक राइनाइटिस हो जाता है और व्यक्ति छींकने लगता है. जब व्यक्ति सोता है तो उसके शरीर का तापमान कम हो जाता है और उसके उठते ही तापमान बढ़ऩे लगता है। इस तापमान में बदलाव के चलते ही नासिका तंत्र असंतुलित होता है और छीकें आने लगती है।

इस तरह पायें छुटकारा
1. एलर्जिक राइनाइटिस की परेशानी हो जाने पर हल्का खाना खाने की आदत डालें। खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें, हमेशा गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें।

2. 10-12 तुलसी के पत्ते, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, डेढ़ चम्मच कसा हुआ अदरक, और आधा चम्मच वाइन रूट पाउडर को एक कप पानी के साथ धीमी आँच पर उबालें। जब पानी उबलने के बाद करीब आधा रह जायें तब इसे छानकर पी लें। रोजाना सुबह और शाम के वक्त गुनगुने पानी के साथ पीने से इस समस्या में तेजी से आराम मिलने लगता है।

3. आधा चम्मच हल्दी और स्वाद के हिसाब से सेंधा नमक को एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी इस दिक्कत में तेजी से आराम मिलने लगता है। हल्दी में मौजूद एंटी एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण वाले तत्व राइनाइटिस से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं।

4. एक चम्मच शहद में थोड़ा सा आंवला पाउडर मिलाकर दिन में दो टाइम लें। इसके अलावा, पुदीने की पत्ती से बनी चाय पीने से भी इस समस्या में काफी आराम मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!