Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

आँखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान ? जानिए कौन से पोषक तत्व करेंगे मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण आँखों के नीचे काले घेरे, महीन रेखायें और सुस्त त्वचा जैसी समस्यायें आम हो गई हैं। खासतौर पर महिलायें इन्हें छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं, लेकिन लंबे समय में यह त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है। इसकी बजाय हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए और ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर सामग्रियों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे त्वचा की देखभाल हो सकें।

विटामिन-ए
विटामिन-ए को एंटी-एजिंग विटामिन माना जाता है, जो ढीली त्वचा पर कसाव लाने में मदद करता है। यह पोषक तत्व सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की देखभाल और सुरक्षा के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा यह झुर्रियों और काले घेरों से राहत दिलाने में मददगार है। इस कारण अपनी डाइट प्लान में लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च, आम, पपीता, टमाटर, गाजर और पालक को शामिल करें, क्योंकि ये विटामिन-ए के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

विटामिन-सी
विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इससे कोशिकाओं में रक्त और ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकती है। इससे आँखों के नीचे काले घेरे भी कम हो जाते हैं। इस कारण अपनी डाइट में नींबू, संतरा, आंवला और जामुन जैसे विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों को अधिक-से-अधिक शामिल करें। विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए इन पेय पदार्थों का सेवन करें।

विटामिन-ई
आँखों के नीचे लालिमा, झुर्रियां और सूजन से राहत दिलाने के लिए विटामिन-ई एक उत्कृष्ट पोषक तत्व है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो किसी भी प्रकार के ऑक्सीडेंटिव तनाव को रोकने में मदद करता है, जिससे काले घेरे होते हैं। इस कारण बादाम, अखरोट, चिया के बीज, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज और मूंगफली जैसे विटामिन-श्व से समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करें। विटामिन-श्व युक्त अलसी का तेल भी स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होता है।

विटामिन-के
विटामिन-के को एंटी-ऑक्सीडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत माना जाता है, जो ऊतक नवीकरण में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा के पिगमेंटेशन और काले धब्बों को कम करने के लिए भी जाना जाता है। इस पोषक तत्व के लिए अपनी डाइट में पालक, धनिया पत्ती और पुदीने की पत्ती जैसे पत्तेदार सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। आप इन्हें सलाद, स्मूदी, सब्जी या चटनी के रूप में ले सकते हैं।

आयरन
आँखों के नीचे काले घेरों का मुख्य कारण एनीमिया है। ऐसा तब होता है, जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और खून का उत्पादन कम होता है। इसके कारण कोशिकाओं में ऑक्सीजन की आपूर्ति धीमी हो जाती है, जिससे आँखों के नीचे की कोमल त्वचा प्रभावित होती है। इस पोषक तत्व के लिए डाइट में दाल, गुड़ और चुकंदर, पालक, मेथी के पत्ते जैसी सब्जियों को शामिल करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!