Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
लाइफ स्टाइल

अंडरआर्म्स की बदबू से होना पड़ रहा शर्मसार, इन तरीकों से रहिए हमेशा खिले-खिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2024, रविवार, देहरादून। मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से कभी जोरदार बारिश हो रही है तो कभी उमस दम निकाल देती है और जमकर पसीना आता है। इसकी वजह से अंडरआर्म्स में पसीना जम जाता है और इस जगह से बदबू आने लगती है। इसकी वजह से कई बार लोग आपके पास बैठना भी पसंद नहीं करते हैं और आपको शर्मसार होना पड़ता है। आइए आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे आपको अंडरआर्म्स की बदबू से निजात मिल जाएगी और हमेशा खिली-खिली रहेंगी।

सूती कपड़ों से मिलेगी काफी मदद
गर्मी और मानसून के दौरान हमेशा सूती कपड़े पहनने चाहिए। दरअसल, सूती कपड़ों में हवा आसानी से आर-पार होती रहती है, जिससे आपकी स्किन आराम से हवा के संपर्क में रहती है और पसीना नहीं आता है। वहीं, सूती कपड़े पसीने को आराम से सोख भी लेते हैं, जबकि सिंथेटिक कपड़ों में पसीना नहीं सूखता और वह बदबू मारने लगता है. गर्मियों और मानसून में हमेशा हल्के रंग के और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने चाहिए, जिससे आपके अंडरआर्म्स पर पसीना कभी नहीं टिकेगा।

लूफा के इस्तेमाल से भी मिलती है राहत
नहाते वक्त आप अंडरआर्म्स को लूफा की मदद से आसानी से साफ कर सकती हैं। यह डेड स्किन को हटा देता है, जिससे अनचाही बदबू नहीं आती है. हालांकि, यह बात ध्यान रखने वाली है कि इस्तेमाल करने के बाद लूफा को भी अच्छी तरह साफ करना चाहिए, वरना इसमें फंसी डेड स्किन की वजह से इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है।

अंडरआर्म्स साफ रखने से भी दूर होगी दिक्कत
काफी लोग अपने अंडरआर्म्स साफ नहीं करते हैं, जिसकी वजह से वहां बाल आदि बने रहते हैं, जिनमें गंदगी भर जाती है। ऐसे में अंडरआर्म्स को समय-समय पर शेव करना चाहिए या हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल करके उन्हें हटाना चाहिए, इससे अंडरआर्म्स में पसीना नहीं टिक पाता है।

एंटीपर्सपिरेंट का यूज भी देता है राहत
अगर आप अंडरआर्म्स क्लीन रखती है, लेकिन बदबू से निजात नहीं मिल रही है तो आप एंटीपर्सपिरेंट भी यूज कर सकती हैं। यह डियो से बेहतर तरीके से काम करता है। दरअसल, डियो सिर्फ बदबू को दबा देता है, जबकि एंटीपर्सपिरेंट की वजह से पसीना नहीं आता है, क्योंकि यह पसीने वाली ग्लैंड्स को ब्लॉक कर देता है।

नहाने के तुरंत बाद न पहनें कपड़े
कामकाज को लेकर अक्सर इतनी ज्यादा जल्दी होती है कि महिलाएं नहाने के तुरंत बाद कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं। इसकी वजह से शरीर पूरी तरह से नॉर्मल नहीं हो पाता है और पसीना बनने लगता है. नहाने के बाद शरीर को सूख्ने के लिए कुछ वक्त देना चाहिए। इसके बाद ही कपड़े पहनने चाहिए, जिससे अंडरआर्म्स गीले नहीं रहेंगे और आपको बदबू की दिक्कत नहीं होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!