Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

कमर दर्द की समस्या से हमेशा रहते हैं परेशान ? अपने आहार में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2023, बुधवार, देहरादून। कमर में दर्द होना आजकल एक आम समस्या हो चली है। इन दिनों ज्यादातर लोग पीठ दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऑफिस में घंटों-घंटों बैठकर काम करने और गलत पोजिशन में बैठने की वजह से लोगों में यह दिक्कत बढ़ रही है। इसके अलावा, अनहेल्दी खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसकी कुछ वजहें हैं। कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्सपर्ट हमेशा एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। क्योंकि इससे न सिर्फ मसल्स को आराम मिलेगा, बल्कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

एक्सरसाइज के अलावा, आपको अपने खानपान पर भी खास ध्यान देना होगा और भोजन में उन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना होगा, जो दर्द से राहत प्रदान कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड : अगर आपको अक्सर कमर में दर्द की परेशानी रहती है तो आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए. आपको बादाम, अखरोट, चिया बीज, अलसी के बीज और मछली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, आप खाना बनाने के लिए सरसों के तेल और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

एंटी इंफ्लेमेटरी फूड : दर्द को कम करने में एंटी इंफ्लेमेटरी फूड भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आपको अपने किचन में ही ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जैसे- दालचीनी, लाल मिर्च और अदरक आदि. इसके अलावा, हल्दी भी एक ऐसा मसाला है, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।

प्रोटीन फूड : शरीर में प्रोटीन की कमी की वजह से कई बार दर्द की समस्या पैदा हो जाती है. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर भोजन (अंडे, दूध, दाल आदि) को शामिल करें।

हरी सब्जियां : दर्द से राहत पाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं, जैसे- फूलगोभी, ब्रोकोली, पालक और पत्तागोभी आदि इनमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी कुछ मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, एक सल्फोराफेन नाम का कंपाउंड भी पाया जाता है, जो दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

जड़ वाली सब्जियां : आप दर्द से राहत पाने के लिए जड़ वाली सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं, जिनमें चुकंदर, गाजर और कद्दू आदि शामिल हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो दर्द से राहत दिलाने का काम कर सकता है।

ताजे फल : दर्द से राहत पाने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आपको रोजाना ताजे फलों का भी सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में अनानास, सेब, चेरी, जामुन, खट्टे फल और अंगूर आदि को शामिल कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!