Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

कहीं आप भी तो गलत टाइम पर नहीं पी रहे चाय, जान लें परफेक्ट टाइम

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। चाय हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। कई लोगों की सुबह चाय से होती है तो कुछ लोग शाम को चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्हें दिनभर चाय पीना पसंद होता है। दूध और चीनी से बनी चाय की चुस्की से दिन की शुरुआत करीब 69 प्रतिशत भारतीय करते हैं। हालांकि, उन्हें चाय पीने का सही समय पता नहीं होता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो चाय पीने का परफेक्ट टाइम  जान लेना चाहिए, ताकि किसी तरह के नुकसान से बच सकें।

कब नहीं पीनी चाहिए चाय ?
हमारे देश में ज्यादातर लोग ब़ेड पर ही चाय पीना पसंद करते हैं, उन्हें सुबह उठने के साथ ही गरमा-गरम बेड टी चाहिए होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठने बाद खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से एसिडिटी परेशान कर सकती है। इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकती है। कुछ लोग रात में भी चाय पीते हैं, ये भी गलत टाइम माना जाता है, क्योंकि इससे नींद में खलल पड़ सकती है।

चाय पीने का सबसे सही टाइम
अगर आपको चाय पीना पसंद है औऱ चाय पीते हैं तो सुबह उठने के दो घंटे बाद या ब्रेकफास्ट करने के एक घंटे के बाद चाय पीने का सबसे सही समय होता है। चाय पीने से पहले कुछ न कुछ जरूर खाएं, इससे चाय का निगेटिव असर शरीर पर नहीं पड़ता है। सही तरीके और सही समय पर चाय पीने के फायदे भी हो सकते हैं। सुबह बेड टी पीने वालों को हेल्थ एक्सपर्ट्स अपनी इस आदत को बदलने की सलाह देते हैं, क्योंकि सुबह-सुबह चाय पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

चाय पीने के क्या-क्या फायदे हैं ?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर सोने से करीब 10 घंटे पहले चाय पिया जाए तो इससे अच्छी नींद आती है। चाय से शरीर के अंदर सूजन की समस्या कम होती है। चाय कॉर्टिसोल हार्मोन को भी कम करने में मदद करती है, इससे नेगेटिविटी और उदासी भी कम होती है। कबज्य और स्ट्रेस की समस्या भी चाय पीने से दूर हो सकती है। हालांकि, चाय की लत नहीं लगने देना चाहिए। ज्यादा चाय पीना हानिकारक हो सकता है, इससे एसिडिटी, डाइजेशन और नींद की समस्या हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!