Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पुस्तक दान अभियान के तहत “अपने सपने” संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को कापियाँ वितरित की

जरूरतमंद एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के समय तक स्कूल आधी फीस लें : अरूण कुमार यादव

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2021, मंगलवार, देहरादून। सुभाषनगर में पुस्तक दान रूपी अभियान का सोमवार को समापन हुआ। अपने सपने संस्था द्वारा विगत 15 दिनों से पुस्तक दान अभियान के तहत, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के नए सत्र के लिए नई कापियाँ प्रदान की गईं।

“अपने सपने” संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने कहा कि इस कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का आर्थिक संकट के कारण अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति मोह भंग हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस समय प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। गरीब और जरूरतमंद बच्चों को इस समय ऑनलाइन सुविधाओं के अभाव में दिक्कत हो रही है। जिसके कारण वे पठन पाठन से वंचित हो रहे हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अपने सपने संस्था ने ऐसे 60 बच्चों को कापियाँ प्रदान की। संस्था द्वारा ऐसे 60 बच्चों को 600 से अधिक कापियाँ प्रदान की गई।

“अपने सपने” संस्था अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि इस कोरोना संकट में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई रुकने नही देंगे, इसके लिए संस्था हरसंभव मदद करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से अपील की कि जरूरतमंद एवं मध्यमवर्ग के परिवारों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के समय तक स्कूलों द्वारा फीस आधी ली जाए। “अपने सपने” संस्था विगत 7 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!