Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

आज अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 1474 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 31 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 40 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 302 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी 62 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 233 हो गयी है, जिनमें 44 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 183 व्यक्ति उपचाररत् हैं एवं 3 व्यक्ति अन्य प्रदेश के हैं।

विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 40 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, दून अस्पताल में 2, आशारोड़ी में 21, रायवाला में 4, धर्मावाला में 13, सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 108 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी, जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 6, गोल्डन एयरपोर्ट में 93, होटल श्रीनिवास में 5, होटल हिमालयन में 4 सैम्पल शामिल हैं।

जनपद में आज आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा Co-Morbidity अवस्था वाले (मुधमेह रोगियों, हृदृय रोगी, उच्च रक्तचाप, जिनका डायलिसिस  चल रहा है एवं गर्भवती महिला) ऐसे कुल 418 व्यक्ति चिन्हित किये गये। इसी प्रकार आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 721 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 1474 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया। इसके अतिरिक्त आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 11 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न  कन्टेंमेंट जोन में 162 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 20 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 18 श्रमिकों जिन्हे जैन धर्मशाला में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 205 एन-95 मास्क, 61 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!