Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

अनुराग कश्यप को डॉक्टर्स, नर्सेज की चिंता – बोले : उन्हें कुछ हुआ तो अंत निश्चित

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए लोगों को आड़े हाथों लेते हैं और सरकार पर तंज कसते रहते हैं। किसी के लिए फिक्र ज़ाहिर करनी हो या किसी को लताड़ लगानी हो, अनुराग ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर करते हैं।

इन दिनों अनुराग कोरोना वायरस को लेकर काफी ट्वीट्स कर रहे हैं। कभी वो अपने ट्वीट में लोगों पर गुस्सा हो रहे हैं तो कभी पुलिस और डाक्टर्स की फिक्र कर रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने डॉक्टर्स को लेकर अपनी चिंता जताई की है।

साथ ही लोगों को ये बताया है कि अगर इन्हें कुछ हो गया तो हमारा अंत निश्चत है। अनुराग ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘देश को Corona से बचाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि हमारे डॉक्टर और नर्सेज़ और सभी स्वास्थ्य कर्मचारी सेहतमंद और सुरक्षित रहें।

डायरेक्टर के इस ट्वीट से साफ ज़ाहिर हो रहा है कि उन्होंने इशारों-इशारों में सरकार और लोगों पर एक बार फिर तंज कसा है।

देश को Corona से बचाने के लिए सबसे ज़रूरी है ,कि हमारे डॉक्टर और नर्सेज़ और सभी स्वास्थ्य कर्मचारी सेहतमंद और सुरक्षित रहें। उन्हें कुछ हो गया, ना तो फिर थाली बजाओ या दिया जलाओ, या जो भी अगला programme करो।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस लॉकाडाउन के बीच कुछ ऐसी वीडियो सामने आई थीं जिनमें लोग डॉक्टर्स को पीटते नजर आ रहे थे। इन वीडियो को देखकर हर कोई गुस्से में आग गया था। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वो 5 अप्रैल की रात 9 बजे सिर्फ 9 मिनट के लिए दीया, टॉर्च, फ्लैशलाइट या मोमबत्ती जलाएं और भारत की एकता को दिखाएं। मोदी की अपील का सबने पालन भी किया। दिग्गज राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीये जलाता नजर आया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!