Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मनोरंजन

अनुपम खेर ने बताया कोरोना वायरल से बचने का नुस्ख़ा

दुनियाभर में इस वक़्त कोरोना वायरल का आतंक छाया हुआ है। भारत में भी इस जानलेवा वायरस की दस्तक हो गयी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने लोगों को वायरस से बचने के लिए सुरक्षात्मक क़दम उठाने की अपील की है। अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी करके लोगों से हाथ ना मिलाने और गले ना मिलने की अपील की है।

अनुपम फ़िलहाल देश में नहीं हैं। न्यूयॉर्क में वो अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं। अनुपम ने एक वीडियो जारी करके कोरोना वायरस से सावधान रहने की गुज़ारिश की है। इस वीडियो में अनुपम ने कहा है कि लोगों को एक-दूसरे से हाथ मिलाने और हग करने के बजाए इंडियन तौर-तरीक़ों को अपनाते हुए दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करके अभिवादन करना चाहिए। इससे शारीरिक संपर्क नहीं होता, साथ ही दोनों हाथ जोड़ने से ऊर्जा का संचार भी होता है।

इस वीडियो के साथ अनुपम ने ट्वीट किया है- ”काफ़ी लोग बता रहे हैं कि किसी तरह के संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोते रहना चाहिए। मैं यह सब वैसे भी करता हूं। लेकिन साथ ही यह भी सुझाव देना चाहूंगा कि पुरानी भारतीय परम्परा के अनुसार लोगों का अभिवादन करने के लिे नमस्ते करना चाहिए। यह साफ़-सुथरा, दोस्ताना और ऊर्जा को केंद्रित करने वाला है। करके देखिए।”

प्रीति ज़िंटा ने ट्वीट करके कोरोना वायरस के केस निकलने पर अफ़सोस जताया है। प्रीति ने लिखा- दिल्ली और तेलंगाना में निकले कोरोना वायरस के दो केसों के बारे में सुनकर दुखी हूं। इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती कि यह कितना घातक साबित हो सकता है। कृपया, मास्क पहनें और ज़रूरी एहतियात बरतें। दोस्तों सुरक्षित रहिए। अपना ख्याल रखिए।

उर्मिला मातोंडकर ने कोरोना वायरस के साथ दिल्ली में हुईं हिंसक वारदातों पर भी कमेंट किया है। उर्मिला ने लिखा- कोरोना वायरस कितना घातक और डरावना है और वास्तव में यह एक ख़तरा है लेकिन इससे बड़े वायरस नफ़रत और असहिष्णुता का क्या, जो लगातार लोगों को मार रहा है। इसका नाश कब होगा? आइए, इस पर भी काम करें।

बता दें कि कोरोना वायरस के भारत में आने की वजह से इसका असर फ़िल्मों की शूटिंग पर पड़ना शुरू हो गया है। प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने शोभिता धुलिपाला की फ़िल्म सितारा की शूटिंग स्थगित कर दी है, जो केरल में होने वाली थी। केरल सरकार ने कोरोना वायरस का केस निकलने के बाद राज्य में आपदा का ऐलान कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!