Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डविशेष

अपनी संस्कृति व कला के प्रचार प्रसार एवं संरक्ष्ण के लिए हर सम्भव प्रयास करें

अपनी संस्कृति को जानो,
सुख इसी  में है  ये मानो ।

 

जिस तरह हमारा देश, भारत अपनी अनुपम संस्कृति व कला के लिए विश्व में श्रेष्ठ स्थान रखता है ठीक उसी तरह देवभूमि उत्तराखण्ड अपनी पवित्र संस्कृति व कला के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। देवभूमि उत्तराखण्ड पहाड़ व गाँवों का प्रदेश है जिसकी कला व संस्कृति अन्य प्रान्तों से भिन्न है । गाँवों का रहन-सहन अपने आप में सरल, सौम्य व अत्यन्त पवित्र होता है । गाँवों में लोग अपना जीवन यापन पूरे समय तक बड़े ही शादगी व पवित्रता के साथ करते हैं । पहाड़ की खुशनुमा वादियों में जब एक शिशु जन्म लेता है तब से ही शुरू हो जाता है स़स्कारों का शिलशिला । घर, परिवार, पड़ोस, गाँव, समाज सब झूम उठते है उसकी एक ही किलकारी में । लगता ऐसा है किः

फूल  बरसा  इक  माँ के  आँचल में,
पर  महक उठा वह सारा इलाका ।
मंद-सुगन्ध, शीतल पवन अपने संग
बहा ले गयी खुशियों की एक लहर ।
जिससे  महका  हर  घर  आँगन,
बिन  पूछे  जाति – पाति  व  धरम ।

खुशियों के इस पल में फिर चलता रहा बधाइयों का सिलसिला, जिससे अपनत्व का एक श्रेष्ठ स्तम्भ स्वतः ही खड़ा हो जाता है । पहाड़ का प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे की खुशियों व प्रगति के लिए हमेशा प्रार्थना करता रहता है । कोई किसी को तनिक भी दुःखी व भूखा नहीं देख सकता है । किसी को पीड़ा देना तो हमारी संस्कृति को कभी भी मंजूर नहीं हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों को देख स्वतः ही झुक जाती हैं बेटे, बहु-बेटियों व बच्चों की निगाहें जो दर्शाता है बड़ों के प्रति छोटों का अटूट सम्मान व बदले में मिलता है छोटों को बड़ों का अटूट प्यार । तीज-त्यौहार बड़े ही प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाये जाते हैं जो बढ़ावा देते हैं आपसी भाईचारे को ।


आज डर इस बात का है कि कहीं पाश्चात्य संस्कृति की छाया हमारी संस्कृति व जीवन-शैली को प्रभावित न कर दें । इसलिए यह जरूरी है कि हम अपनी संस्कृति व कला का प्रचार प्रसार करें तथा इसके संरक्ष्ण के लिए हर सम्भव प्रयास करें ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!