Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा हैं अनुज शेखर चमोली

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। अनुज शेखर चमोली अपने कर्म और कर्तव्य के साथ-साथ समाज के प्रति कर्म और कर्तव्य को भी बखूबी निभाते आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से गरीब, वंचितों की मदद करते आ रहे हैं। अपने कॉलेज के दिनो से ही वे गरीब बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन के रूप में शिक्षा दान करते थे। वर्ष 2015 एवम 2016 में एस.एस.सी. की परीक्षा पास की, जिसके बाद एक साल शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार में काम किया। उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर भी हुआ था, लेकिन उनकी माता के स्वास्थ्य के कारण वर्ष 2019 में समीक्षा अधिकारी, उत्तराखंड सचिवालय का चयन किया और वर्तमान में यहीं कार्यरत हैं।

वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्य से वह समाज को जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। पिछले 4 सालों में अपनी टीम के साथ लगभग 500 से अधिक पेड़ लगायें जिसमें इस साल लगाये लगभग 100 पेड़ शामिल रहे। पिछले कई वर्षों से सर्दियों में बेघर लोगों को कम्बल बाँटते हैं, जो कि इस वर्ष भी जारी है।

वही अनुज शेखर चमोली दो असहाय परिवार के बच्चों की मासिक फीस का वहन करते आ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल कल्याणी देवी के लिए सचिवालय क्रिकेट क्लब की मदद से 11 हजार रुपए की मदद की। अनुज शेखर चमोली कोविड के समय से ही हर माह किसी वंचित परिवार को राशन देते आ हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को फ्री कोचिंग एवम गाइडेंस देते हैं।

वर्तमान में अनुज शेखर चमोली द्वारा स्ट्रीट डॉग्स जिनकी सर्दियों में रात को गाड़ी की टक्कर से घायल या उनकी मौत हो जाती हैं, उनकी मदद के लिए कुत्तों के गले में डॉग्स रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाने का यह सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं, जिससे रात को गाड़ी वालों को उनके कॉलर की चमक दिखाई दे और वह दुर्घटना घटित होने से बच सके।
इसके अलावा कोविड के समय अपने ग्रुप की मदद से एक लाख से ज्यादा रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए इकट्ठे किए। सैनिकों के लिए राखी अभियान, महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चॉकलेट अभियान आदि भी अनुज शेखर चमोली द्वारा चलाये जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!