Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेश

उत्तराखंड भाजपा के एक और विधायक ने उठाया चुनाव में भितरघात का मुद्दा, फिर मचा हड़कंप

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव निपट जाने के बाद अब सत्तारूढ़ भाजपा के प्रत्याशियों के तीखे तेवर सामने आ रहे हैं। लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर अपने चुनाव में हार की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी। कुमाऊं मंडल से पार्टी के दो और विधायकों ने चुनाव में भितरघात का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वालों में पहले पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी है। वहीं अब यमनोत्री से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले केदार सिंह रावत ने भितरघात का आरोप लगाया है। मामले में प्रदेश भाजपा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी विधायक संजय गुप्ता का जवाब तलब करने की बात कही थी।

वहीं अब भाजपा के एक और विधायक ने चुनाव में भितरघात का मुद्दा उठाया, जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। यमनोत्री से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले केदार सिंह रावत ने भितरघात का मुद्दा उठाया है। उन्होंने चुनाव में जीत का दावा किया था। अब उनका कहना है कि भितरघात से जीत के अंतर में आएगी कमी।

गहतोड़ी और चीमा ने भी लगाए भितरघात के आरोप
बनबसा/काशीपुर में मतदान के बाद चंपावत से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भितरघात होने की बात कही है। उन्होंने संगठन के कुछ लोगों पर भाजपा के बजाय अन्य दलों के प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में प्रमाण के साथ पार्टी नेतृत्व में शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है। उधर, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी भितरघात की बात कही है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में मतदान घटने का एक कारण कुछ भाजपा के गद्दारों का दुष्प्रचार रहा। चीमा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता ये आरोप लगाए थे। हालांकि चीमा ने दुष्प्रचार करने वालों के नाम नहीं बताए। इतना कहा कि पार्टी हाईकमान उनके नाम जानती है। कहा कि जिन्होंने भी भितरघात किया है, उनके विषय में पार्टी हाईकमान को पता है।

कुछ दिन पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश महामंत्री संगठन से इस संबंध में पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की शिकायत केवल पार्टी फोरम पर करेंगे। सभी को मीडिया में बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!