Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, “देश और किसानोंं को बदनाम करने वाले अन्नदाता नहीं हो सकते हैं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2021, गुरुवार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश व किसानों को बदनाम करने और अराजकता फैलाने वाले अन्नदाता नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही किसानों के हित को लेकर सचेत है और इसी कारण किसानों से वार्ता को हर समय तैयार रही है। भगत ने कहा कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन की आड़ में जो कुछ हुआ, उससे साफ है कि भीड़ में घुसे कुछ असामाजिक और देश विरोधी तत्वों ने आंदोलन को भटकाने की पूरी योजना पहले से तैयार की थी। हालांकि, किसान संगठनों की अगुआई कर रहे लोग भी ऐन मौके पर चुप्पी साध गए। पुलिस पर हमला, देश की आन-बान-शान के प्रतीक लाल किला पर तोड़फोड़ व अराजकता के देश विरोधी कृत्य ने शर्मसार कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह किसान संगठनों के लिए भी आत्ममंथन का समय है, क्योंकि अब तक राजनीतिक दलों के उकसावे के कारण वे सरकार के हर फैसले को संदेह की नजर से देखते आए हैं। विपक्ष किसानों को उकसाकर अपनी राजनीतिक बुनियाद को मजबूत करना चाहता है और इससे कांग्रेस और वामपंथियों का असली चेहरा भी उजागर हो गया है।

भगत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में हर निर्णय में उनसे रायशुमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हमेशा किसानों के कल्याण को समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा हमेशा किसानों की प्रगति के लिए संकल्पबद्ध हैं। साथ ही किसानों से अपील की वे आंदोलन में अराजक तत्वों की घुसपैठ न होने दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!