Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण व दिवंगत आत्मा का अपमान- भाजपा

न्यायिक प्रक्रिया से प्रकरण के सभी दोषियों को मिलेगा कठोरतम दंड

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुखद अंकिता भंडारी हत्याकांड मे निश्चित रूप से न्यायिक प्रक्रिया से इस प्रकरण के सभी दोषियों को कठोरतम दंड मिलेगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जारी राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्मा, पीड़ित के परिजनों एवं जनभावनाओं का अपमान भी बताया।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भट्ट ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध पर सख्त कानूनी कार्यवाही कर भाजपा सरकार ने नजीर पेश की थी। सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर इस दुखद घटना को संवेदनशीलता से लेते हुए, 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार एवं 48 घंटे में डेड बॉडी को रिकवर किया गया था । आरोपियों पर रासुका लगाकर, महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी घटित की गई । जिसने सभी वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर अकाट्य सबूत एकत्र किए, जिसके आधार पर न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया निर्णायक दौर में चल रही है । इस दौरान पीड़ित परिजनों और जनभावनाओं का भी पूरा पूरा ख्याल रखा गया है । सरकार की तरफ से उनकी हर संभव मदद की गई है और उनकी सहमति से ही अभियोजन पक्ष की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है । इस पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री ने जिस संवेदनशीलता एवम गंभीरता से लिया, उसका परिणाम हैं कि दोषियों के शीघ्र ही न्यायालय से कठोरतम सजा मिलना तय माना जा रहा है ।

मुख्यमंत्री धामी का डोभश्रीनगर स्थित नर्सिंग कालेज का नाम दिवंगत अंकिता के नाम से रखा जाना स्वागत योग्य है । यह नामकरण महिला अपराधों के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेगा ।

उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर दुर्भावना से की जा रही राजनीति के लिए विपक्ष विशेषकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। इस दुखद घटना पर हुई जांच और कार्यवाही से पीड़ित परिजन, प्रदेशवासी एवं न्यायलय भी संतुष्टि जता चुका है। उच्च न्यायालय ने एसआईटी जांच को सही ठहराया था और जनता भी लोकसभा समेत 3 अलग अलग चुनावों में अपना रुख सरकार के पक्ष में स्पष्ट कर चुकी है । इतना ही नही, विगत वर्ष इस मुद्दे पर निकाली गई कांग्रेसी यात्रा को भी जनता ने बुरी तरह से नकार दिया था । लेकिन मुद्दाविहीन एवं विचारहीन कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम करती रहती है।

देवभूमि की महान और विद्वान जनता देख रही है, जो अपनी ही महिला नेत्रियों का सम्मान अपनी पार्टी में नहीं बचा पाते हों और जिनके शासन में अपनी पार्टी से जुड़े नेताओं की बेटियां सुरक्षित नही हो वह इस पीड़ा को नही समझ सकते है। कांग्रेस को महिला सम्मान की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि अंकिता की अदालत मे चल रही लड़ाई मे दोषी कड़ी सजा भुगतेंगे। जहाँ तक कांग्रेस की बात है तो जनता की अदालत मे वह दुष्प्रचार की लडाई हार चुकी है और अब भी खामियाजा भुगतेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!