Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है ‘एनिमल’, एडवांस बुकिंग शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023, मुम्बई। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शक फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करने वाली है।

एनिमल की रिलीज से 6 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 1 लाख 11 हजार 317 टिकट बेच लिए हैं और 3.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनिमल पहले दिन 50 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो एनिमल रणबीर कपूर की के करियर की सबसे बड़ी ओपेनिंग साबित हो सकती है।

बता दें कि रणबीर कपूर इससे पहले श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई दिए थे। उनकी फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपए की ओपेनिंग की थी। इससे पहले वे आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई दिए थे जिसने पहले दिन 43 करोड़ का बिजनेस किया था। रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा ओपेनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक ब्रह्मास्त्र के ही नाम है।

एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में नजर आए हैं। वहीं अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा है। एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिससे लगता है कि फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते की एक दिलचस्प कहानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!