Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 25 सितम्बर 2023, मुंबई। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब तक इस मूवी से रणबीर के लुक सामने आ चुके हैं, जिनको देखकर फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर रखा है। अब एनिमल से हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया है। साथ ही एनिमल के टीजर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

धमाकेदार एक्शन पैकेज थ्रिलर एनिमल को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर का दमदार लुक इस फिल्म से पहले फैंस का दिल जीत चुका है। अब इस कड़ी में अनिल कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म एनिमल से अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अनिल बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ तरण ने इस बात की जानकारी भी दी है कि आने वाले 28 सितंबर को सुबह 10 बजे एनिमल का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस न्यूज को सुनकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

इसी पोस्टर को अनिल कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है और लिखा है कि- एनिमल का बाप, बलवीर सिंह। सोशल मीडिया पर अनिल के इस लुक की काफी तारीफ की जा रही है। बीते साल रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म के जरिए काफी वाहवाही लूटी। फिल्म में रणबीर का एक्शन अंदाज काफी पसंद किया गया और मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ऐसे में अब फैंस रणबीर की आने वाली फिल्म एनिमल के लिए बेकरार हैं। यूं तो एनिमल बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है और अब एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!